एक्सप्लोरर

कौन है उस्मान खान? जयपुर हीट एंड रन केस का आरोपी, कांग्रेस से निकला कनेक्शन

Jaipur Hit And Run Case: उस्मान खान पर आरोप है कि उसने नाहरगढ़ रोड जयपुर पर लापरवाही से गाड़ी चलाई जिससे तीन लोगों की जान चली गई और कई लोग जख्मी हो गए.

Jaipur News: जयपुर हीट एंड रन की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी को कथित रूप से नशे में धुत एक फैक्ट्री मालिक चला रहा था. बाद में उसकी पहचान कांग्रेस नेता उस्मान खान के रूप में हुई.

कौन है उस्मान खान?

उस्मान खान जयपुर शहर जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष था. इस घटना के बाद कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष रहे उस्मान खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उस्मान खान विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के बेड बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह काफी नशे में था. एडिशनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर बजरंग सिंह शेखावत ने कहा कि एसयूवी को शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला उस्मान खान (62) चला रहा था और घटना के समय नशे में था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष उस्मान खान द्वारा ने नाहरगढ़ रोड जयपुर पर लापरवाही से गाड़ी चलाई जिससे तीन लोगों की जान चली गई और कई लोग जख्मी हुए. जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी के निर्देश अनुसार उस्मान खान को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया गया. 

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार (8 अप्रैल) दोपहर 2:00 बजे डीएम और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई. इसके साथ ही दोषी कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा के साथ ज्ञापन देंगे. 

आरोपी उस्मान के खिलाफ केस दर्ज

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ममता कंवर के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाहरगढ़ रोड और आसपास के इलाकों में चार थानों की पुलिस तैनात की गई. यह घटना सोमवार (07 अप्रैल) रात को हुई और अनियंत्रित कार एमआई रोड से नाहरगढ़ पुलिस थाना इलाके की संकरी गलियों में लगभग सात किलोमीटर तक दौड़ती रही. इस दौरान उस्मान खान ने अपनी गाड़ी से कई लोगों को टक्कर मारी और खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget