एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के कई इलाकों बारिश और बिजली गिरने की आशंका, 12 जिलों के लिए IMD का येलो अलर्ट

Weather Today in Rajasthan: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र ने आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर-कोटा संभाग और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने लोगों को तपती-चुभती गर्मी से राहत दी है. राज्य में रविवार को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई.कुछ जगह बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं.मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने आज भी कुछ जिलों में इसके आसार बने रहने की आशंका जताई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया.

किन फसलों को हवा से हो सकता है नुकसान

एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से अजमेर, अलवर,बारां भीलवाड़ा, दौसा, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर सममेत कई इलाकों में अगले दो दिन तक तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई जा रही है. इससे जौ, चना, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलेगा और पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

राज्य के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई. इनमें बीकानेर, बूंदी, अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा, कोटा, बाड़मेर समेत कुछ और इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हुई.सबसे ज्यादा बारिश अजमेर जिले में दर्ज की गई.मौसम विभाग के मुताबिक,यहां पर 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों और इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.यह बदलाव होली यानि आठ मार्च तक जारी रहने का अनुमान लगाया गया है.  

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र ने सोमवार को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर-कोटा संभाग और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालवाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरनी की आशंका जताई है. विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक,आने वाले चार से पांच दिन तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं. 

वहीं अगर राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो राजधानी जयपुर का तापमान 16 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने आज जयपुर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का संभावना जताई है. वहीं चूरू में 15 से 31, जोधपुर मे 19 से 36, बीकानेर में 16 से 33, जैसलमेर में 19 से 34, उदयपुर में 17 से 33 और कोटा में तापमान 18 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ें

Jat Mahakumb 2023: जब कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने लिया ये बड़ा संकल्प तो बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सुनाया शेर, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget