एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर में शुरू बारिश, जानिए अन्य जिलों में क्या है हाल

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Today Weather In Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) में मौसम बदल गया है. जयपुर (Jaipur)में आज सुबह से ही बारिश शरू हो गई है. मौसम विभाग जयपुर (IMD Jaipur) के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है. वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर (Jodhpur), सीकर (Sikar) से होकर गुजरी है. अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. 

वहीं कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है. इसके अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है. इसके असर से अगले चार-पांच दिन अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. जयपुर में तो मंगलवार शाम और रात में भी बारिश हुई. वहीं बुधवार को मौसम विभाग ने दक्षिणी राजस्थान के कोटा (Kota), उदयपुर (Udaipur) और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं शेष भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना
इसके बाद 29-30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में मध्यम, जबकि कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में आगामी दिनों में बढ़ोतरी होगी. यहां के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 

मौसम विभाग जयपुर की तरफ से सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान लोग सावधान रहें. नागौर, चूरू, जयपुर, जयपुर शहर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, दौसा,अलवर , भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, झुंझनूं, सीकर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा चितौड़गढ़ और राजसमंद आदि जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. 

Kanhaiya Lal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड को 1 साल हुआ पूरा, कोर्ट में आज आरोपियों के खिलाफ तय होंगे आरोप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget