एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए अच्छी खबर, इस बार देर तक बरसेंगे बादल, लेट होगी मॉनसून की विदाई

Rajasthan Rain Update: मौसम केंद्र ने बताया कि मंगलवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के कारण राज्य के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मानसून के इस बार देरी से विदा होने की संभावना जताई है. मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, सितंबर के आखिरी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने तथा राज्य से मानसून की विदाई देरी से होने की प्रबल संभावना है. आमतौर पर मानसून मध्य सितंबर तक राज्य से विदाई ले लेता है. वहीं मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान बाड़मेर के सिंदरी में आठ सेंटीमीटर, बाड़मेर के सिवाना में पांच सेंटीमीटर, जालौर के जसवंतपुरा में पांच सेंटीमीटर, डूंगरपुर के गणेशपुरा में पांच सेंटीमीटर और उदयपुर के झाड़ोल में पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, प्रतापगढ़, धौलपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद सहित अनेक जिलों में बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के ऊपर बना सर्कुलेशन तंत्र आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित है तथा एक और नया सर्कुलेशन तंत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. 

कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर के कई इलाकों में होगी बारिश

मौसम केंद्र ने बताया कि इस तंत्र के कारण मंगलवार को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की सम्भावना है. वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में 20 सितंबर से बारिश में कमी आएगी. इसके बाद आगामी दिनों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

मौसम केंद्र ने बताया कि इसी तरह पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. 22 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां पुनः शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हौंसले की उड़ान! तिरंगा लहराकर किया कमाल, कोटा के 6 साल के लक्ष्य का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget