एक्सप्लोरर

Vikram Samvat 2080: हिन्दू नव वर्ष पर एक लाख दीपों से झिलमिल होगा कोटा, नए साल के स्वागत की ये है तैयारी

Hindu Nav Samvatsar 2080: हिंदू नव वर्ष पर कोटा में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कोटा शहर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी है. एक लाख दीपों से कोटा जगमग होगा.

Hindu Nav Samvatsar 2080: नवसंवत्सर 2080 यानी हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh) का स्वागत कोटा में एक लाख दीपों से किया जाएगा. शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, हर चौराहे पर आकर्षक विद्युत सज्जा होगी. भव्य महाआरती और आतिशबाजी भी की जाएगी. दो दिवसीय कार्यक्रमों में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग रहेगा. स्वागत की शुरुआत नववर्ष की पूर्व संध्या से हो जाएगी. तलाव की पाल स्थित बारादरी पर उत्सव समरसता मेला में सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक दिखाई देगी. 

धूमधाम से नव वर्ष का स्वागत 

संयोजक छगन माहुर ने बताया कि उत्सव समरस्ता मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. हरिहर बाबा की सांस्कृतिक प्रस्तुति और बरखा जोशी का शास्त्रीय नृत्य पेश होगा. रंगोली प्रतियोगिता, बैंड वादन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, मटकी फोड प्रतियोगिता और महापुरुषों की झांकी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी.

भारतीय वेशभूषा प्रतियोगिता में देशभर की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होगा. सेल्फी प्वाइंट, झूले और ऊंटगाड़ी समेत मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे. देश के विविध क्षेत्रों में बनने वाले भारतीय व्यंजनों की महक भी उत्सव समरस्ता मेले में होगी. सनातन संस्कृति को प्रकट करते भव्य यज्ञ वेदी में आहुतियां दी जाएंगी. भारतीय वैदिक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी होगा.

मेला सह संयोजक सत्यनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कवि सम्मेलन में विनीत चौहान के साथ अन्य वीर, श्रंगार और हास्य कवि रचना को पेश करेंगे. प्रचार प्रसार समिति संयोजक आशीष मेहता ने बताया कि नववर्ष पर 22 मार्च को प्रत्येक घर पत्रक भेजकर शुभकामना दी जाएगी. शहर के 51 चौराहों को सजाया जाएगा. शहर में सवा लाख घरों और 500 मंदिरों पर पताकाएं बदली जाएंगी.

12 स्थानों से निकलेगी रैली

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोटा शहर के 12 स्थानों से भव्य वाहन रैली शुरू होगी. रैली में भगवा पताका लिए स्त्री पुरुष और महापुरुषों की झांकियां शामिल होंगी. भगवा रैली छावनी से कोटडी चौराहा, गुमानपुरा, गीता भवन होते हुए बारादरी पर संपन्न होगी.

Rajasthan Weather: राजस्थान में 17 से 20 मार्च तक बारिश की चेतावनी, कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने किसानों से की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget