एक्सप्लोरर

Vasundhara Raje Birthday: वसुंधरा राजे की ललकार, 'विकास का मुकुट बांधने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता'

Vasundhara Raje Churu: वसुंधरा राजे ने मंच से कहा कि भगवान हनुमान की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है. वसुंधरा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह जगह चमात्कारिक है. रोज नए नए चमत्कार हो रहे हैं.

Vasundhara Raje in Churu: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सिंधिया ने चूरू के सालासर बालाजी मंदिर में आज अपना 70वां जन्मदिन मनाया. सबकी नजरें राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम पर टिकीं हुई थीं. राजे ने तय समय के अनुसार अपने कार्यक्रम को पूरा किया. सुबह लगभग 8 बजे मंदिर में पूजापाठ किया. उसके बाद हवन किया. दान- दक्षिणा के बाद उन्होंने पांडाल में इंतजार कर रहे लोगों के बीच में पहुंचीं. 

इसके बाद वसुंधरा राजे ने अपना भाषण शुरू किया. उन्होंने सभी मुद्दों पर मंच पर बोला, लेकिन अपने अंदाज में कह डाला कि राजस्थान की भूमि मेरी मां है. इस भूमि के माथे पर विकास का मुकुट बांधने के लिए हमारे बीच में कोई भी माई का लाल नहीं आ सकता है. न ही कोई इसे रोक सकता है. इसके बाद वहां पर जोरदार तालियां बजने लगीं. 

'संगठन की सिपाही के रूप में कर रही काम'
वसुंधरा राजे ने कहा कि भाइयों मैं नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हमारी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही हूं. मैं संगठन में सिपाही के रूप में काम कर रही हूं. बालाजी का आस्था और आपके आशीर्वाद का जो दीप जलाया है, वो किसी भी आंधी और तूफ़ान से भाइयों मिट नहीं सकता, चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले. 

वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हमारे मंच पर पूर्व विधायक और पूर्व सांसद और सांसद बैठे हैं. कैलाश मेघवाल मंच पर बैठे हैं, कहां से कहां हम लोग आ गए हैं. इनके साथ मेरी राजनीतिक जिंदगी शुरू हुई थी.

'चमत्कार होगा, मुझे पूरा विश्वास है'
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच से कहा कि भगवान हनुमान की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है. वसुंधरा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह जगह चमात्कारिक है. रोज नए नए चमत्कार हो रहे हैं. बताइये कभी सीकर और चूरू के ऊपर इस सीजन में बारिश आती है? लेकिन आज बारिश आ रही है. वसुंधरा ने कहा कि हनुमान जी ने दिल खोलकर बोल दिया है कि हमें प्यार है सबसे.

उन्होंने आगे कहा कि मैं आज आप लोगों से मिलने के लिए आई हूं. उन्होंने कहा कि मेरी गुरु और मेरी मां ने सिखाया है. अगर राजस्थान के लिए जान देना पड़े तो देना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने मुझे साहसी बनाया है. भैरो सिंह शेखावत ने सिखाया है कि दिल और दिमाग से काम करना सिखाया है.

'पुजारी को दिया धन्यवाद'
वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं अपने उन सहयोगियों को दिल से धन्यवाद दे रही हूं, जिन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा. दिन और रात मेरे साथ खड़े रहे. उन्होंने पुजारी परिवार के बारे में बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि मांगीलाल और पूरे पुजारी को धन्यवाद देती हूं. पिछले कई साल से हर मंगलवार को मुझे फोन आता है और पूजा कराकर बालाजी तक मेरी बात पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें: Bharatpur: भिवानी हत्याकांड की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के ओवैसी, बोले-'वसीम नहीं मोनू को जेल भेजिए'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget