एक्सप्लोरर

Udaipur: हरियाणा को हरा नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का सरताज बना यूपी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Rajasthan News: चैम्पियनशिप पर कब्जा करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. वहीं, उपविजेता हरियाणा की टीम को 1.50 लाख रुपये मिले.

Udaipur News: उदयपुर में चल रही नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप (National Wheelchair Cricket Championship 2022) के तीसरे संस्करण का समापन शनिवार को विश्व रिकॉर्ड बनने के साथ सम्पन्न हुआ. नारायण सेवा संस्थान (Narayan Sewa Sansthan), डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने हरियाणा (Haryana) को आसानी से पराजित कर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. इस चैंपियनशिप में हरियाणा उपविजेता रहा, वहीं गत चैंपियन पंजाब इस बार लीग मैच में ही होड़ से बाहर हो गया था. नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया के दुनिया के सबसे बड़े व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट को पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. इस संबंध में गिनीज बुक के प्रतिनिधि स्वप्निल ने नारायण सेवा संस्थान को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

विजेता टीम को मिले 2.50 लाख रुपए
जिद, जुनून और जज्बे के इस टूर्नामेंट में चैम्पियनशिप पर कब्जा करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. वहीं, उपविजेता हरियाणा की टीम को 1.50 लाख रुपये मिले. विश्व दिव्यांगता दिवस पर चैम्पियनशिप के समापन समारोह में विजेता यूपी टीम को ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी धूलचन्द डामोर ने ट्रॉफी प्रदान की. 

इसलिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
 इस बार इस टूर्नामेंट ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस टूर्नामेंट में 16 राज्यों के 212 व्हीलचेयर खिलाड़ी मैदान में उतरे. किसी भी व्हीलचेयर टूर्नामेंट में अभी तक एक साथ इतने खिलाड़ियों ने भाग नहीं लिया, इसलिए इस बार इस टूर्नामेंट को  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया जिसका प्रमाण पत्र नारायण सेवा संस्थान को दिया गया.

85 पर ढेर हुआ हरियाणा
फाइनल मुकाबले में यूपी ने टॉस जीता और हरियाणा को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. हरियाणा की टीम के तीन महत्त्वपूर्ण बल्लेबाज पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए.  इससे टीम दबाव में आ गई. जल्दी-जल्दी विकेट पतन के चलते उत्तर प्रदेश की टीम ने 14 ओवर में ही हरियाणा को ऑल आउट कर दिया. हरियाणा मात्र 85 रन ही बना सका. जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने की टीम ने बिना विकेट खोए 6.2 ओवर में ही चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. उत्तर प्रदेश की ओर से ऑल राउंडर शैलेष यादव ने 2 ओवर फेंकते हुए 7 रन देकर 3 विकेट झटके और 20 बॉल पर शानदार 36 रन बनाए. मैन ऑफ द सीरीज भी शैलेश यादव रहे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: करौली में हैवानियत का शिकार हुई मासूम, 15 साल के नाबालिग पड़ोसी ने किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget