एक्सप्लोरर

'भावुक हो गया था...', उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार

Manna Lal Rawat: उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जयपुर के शाहपुरा से बीएससी बीएड की पढ़ाई कर रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर से बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक ने जब से सांसद को धमकी दी थी तब से पुलिस को उसकी तलाश थी. आखिरकार उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

 युवक बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) पर दिए एक बयान की वजह से सांसद से नाराज था. इसके बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट किया था.मामले में सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा (21) पुत्र लक्ष्मण निवासी धरियावाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जयपुर के शाहपुरा से बीएससी बीएड सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है.

आरोपी युवक के जब पुलिस पकड़ लाई उस दौरान मीडिया के सवाल पर आरोपी युवक कुन्नी भगोरा ने कहा, ''सांसद महोदय का वीडियो देख रहा था. उस वीडियो देखने के दौरान थोड़ा भावुक हो गया. इसी भावुकता में मैसेज कर दिया.'' आगे कहा कि धमकी नहीं थी, मजाकिया अंदाज में कहा था, मैसेज में हंसने वाला एमोजी लगा रखा है.'' फिर उसने कहा कि गलती का अहसास हुआ है.

बता दें कि आरोपी कुन्नीलाल सोशल मीडिया और राजनीति रूप से एक्टिव है और आदिवासी क्षेत्र में नेताओं के साथ कई फोटो खिंचवा रखे हैं, जिनको सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हुआ है.

जानें क्या है पूरा मामला?

आरोपी ने बीजेपी सांसद को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ेगा. इसको सांसद बना के जनता ने गलत कर दिया." दूसरे मैसेज में लिखा है, "बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा. याद रखना मन्नालाल बहुत जल्द तुम्हारी वाडिया उठने वाली है. जय जोहार जिंदाबाद."

बता दें कि धमकी मिलने के बाद बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत ने एसपी योगेश गोयल से बात की थी. उन्होंने साइबर विशेषज्ञों से जांच कराने के आदेश दिये. एसपी योगेश गोयल ने कहा कि उदयपुर सांसद ने जल्द ही मामले में आरोपी की धड़पकड़ तेज कर दी थी.

बता दें कि मंत्री बाबूलाल खराड़ी को भी धमकी मिल चुकी है. बाबूलाल खराड़ी उदयपुर की झाडोल विधानसभा से विधायक चुने गये हैं. 

ये भी पढ़ें: एक महीने में दूसरी बार बढ़ा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का टोल टैक्स, जानें क्या है नई दरें?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget