एक्सप्लोरर

Udaipur News: बाथरूम की दीवार तोड़ चौर घुसे बैंक में, गिरफ्तार करने में 'हनुमान जी' ने की पुलिस की मदद, जानिए पूरा मामला

उदयपुर: राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के केलवाड़ा अरबन कॉपरेटिव बैंक में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने जीजा-साला को गिरफ्तार किया है.

उदयपुर: राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के केलवाड़ा अरबन कोऑपरेटिव बैंक में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैै. गिरफ्तार किए गए लोग रिश्ते में जीजा-साले हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पिछले 5 साल में इस क्षेत्र में एक दर्जन वारदात कर 10 लाख की कीमत से अधिक ज्वैलरी और 5 लाख की नकदी चुराने की बात कूबल की है. केलवाड़ा थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि जिले के बीड के भागल निवासी मोतीराम भील और गंगलाया निवासी भेराराम भील को गिरफ्तार किया गया है.

बैंक मैनेजर ने दी पुलिस को सूचना

उन्होंने बताया कि अरबन कोऑपरेटिव बैंक केलवाडा के मैनेजर बृजमोहन ने गुरुवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके मुताबिक 1 दिसंबर की शाम 5 बजे बैंक स्टाफ बैंक बंद कर निकल गए और गुरुवार को सुबह 9.40 बजे स्टाफ ने जब बैंक खोला तो अंदर अलमारियां और दराजें खुले हुए थे. बैंक के अंदर बाथरूम के पास दीवार टूटी हुई थी. स्ट्रॉंग रुम को भी तोड़ने की कोशिश की गई थी. बैंक का पूरा रिकोर्ड बिखरा हुआ था.

यूं दिया चोरी की वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया तो देखा कि बैंक में नाईट विजन कैमरा लगा हुआ है.जब कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो आरोपियों की सारी गतिविधियां उसमें कैद मिलीं. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना के दिन उदयपुर जिले के रोडवेज बस स्टैंड पर बैठकर दोनों ने नशा किया. इसके बाद भेराराम ने अपने साले मोतीराम को बताया कि अरबन बैंक में बहुत सारे रुपए हैं. इसके बाद दोनों रात 2-3 बजे लोहे का सरिया घर से लेकर आए और दीवार को धीरे-धीरे तोडकर बैंक के अंदर घुस गए. बैंक में उन्होंने अलमारियां खंगालने के बाद सरिए से स्ट्रोंग रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए. उसी समय पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुन दोनों घबरा गए और मौके से फरार हो गए.

हनुमानजी ने ऐसे की पुलिस की मदद

थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि मोतीराम की पकड़ उसके हाथ पर बने टैटू से हुई थी. क्योंकि पहले इस क्षेत्र में जो चोरियां हुई थीं उनके सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का चेहरा तो ढका हुआ दिखा लेकिन एक के हाथ पर हनुमान जी का टैटू बना हुआ था. इससे उसकी पहचान हो पाई. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: Omicron पर अफवाह फैलाना जोधपुर के युवक को पड़ा भारी, जानिए पुलिस ने उसके साथ क्या किया

Bihar Crime: बेगूसराय में व्यवसायी के घर 50 लाख का डाका, बंधक बनाया, विरोध करने पर युवक को चाकू भी मारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget