एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में पहली बार हुआ केडेवेरिक अंगदान, ब्रेन डेड महिला ने पांच लोगों को दी नई जिंदगी

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एक ब्रेन डेड महिला का पहली बार केडेवेरिक अंगदान हुआ. इससे महिला के अंग 5 लोगों का जीवन बचा पाएंगे.

Udaipur News: राजस्थान (Rajasthan) में पहली बार केडेवेरिक अंगदान (Cadaveric organ donation) हुआ. यह अंगदान एक ब्रेन डेड महिला का उदयपुर (Udaipur) के गीतांजली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में किया गया. यहीं नहीं ग्रीन कॉरिडोर बना अंगों को उदयपुर से जयपुर पहुंचाया गया. महिला के अंग 5 लोगों का जीवन बचा पाएंगे. यह अंगदान उदयपुर शहर से सटे नाई गांव की रहने वाली 44 साल स्नेहलता का हुआ. स्नेहलता का डॉक्टर ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थी. परिवार के निर्णय के बाद यह सफल हो पाया.

470 किलोमीटर की दूरी 270 मिनट में पूरी की
गीतांजली हॉस्पिटल में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन की टीम के सदस्यों में डॉक्टर पंकज त्रिवेदी ने बताया कि स्टेट ऑर्गन और टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन(सोटो) द्वारा निर्धारित क्रम व नियमानुसार किया गया. पेसेंट को 12 अक्टूबर 2022 को गीतांजली हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया. यहां डॉक्टर्स की टीम द्वारा 15 अक्टूबर 2022 को  ब्रेन डेड घोषित कर दिया. डॉक्टर्स की टीम द्वारा परिवार वालों को अंगदान करने की सलाह दी गई. परिवार वालों ने मिलकर अंगदान करने का निर्णय लिया.

गीतांजली हॉस्पिटल की टीम के साथ समन्वय बनाया गया. डॉक्टर्स की टीम ने अंगदान के बाद अंगों को रविवार शाम 7 बजे ग्रीन कॉरिडोर द्वारा लीवर व दो किडनियों को उदयपुर से जयपुर के एस.एम.एस हॉस्पिटल, एम.जी.एम हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया. इस प्रक्रिया के लिए जिला पुलिस उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर का विशेष योगदान रहा. 

बेटा-बेटी ने लिया निर्णय
अंगों को 430 किलोमीटर की दूरी को लगभग 270 मिनट में पूरा गया. वहीं देर रात ट्रांसप्लांट शुरू किया गया. इधर अंगदान के बाद शाम 8 बजे रोगी के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके परिवारजनों के साथ निवास स्थान की ओर प्रस्थान किया गया. ललित कुमार दलाल (अंगदाता के पति) ने कहा कि वह चाहते हैं कि सब लोग अंगदान के महत्व को समझें और इसकी उपयोगिता को समझे. उनके अनुसार आज उनकी पत्नी के अंगदान से कितने लोगों को नई जिंदगी मिलने जा रही है. समय का कुछ पता नहीं क्या पता कब किसी को क्या जरूरत हो और वैसे भी शरीर को जलाते हैं तो सब अंग जल जाते हैं. ऐसे में वो किसी के काम आए ये ज्यादा जरूरी है. मनन दलाल (अंगदाता के पुत्र) जो कि स्वयं नीट की तैयारी कर रहे हैं व डॉक्टर बनना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बहन सुरभि दलाल दोनों ने निश्चय किया कि वह अंगदान में पूरा सहयोग देंगे क्यूंकि वो आज के युवा है. आज हर युवा को अंगदान के महत्व को समझना आवश्यक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget