एक्सप्लोरर

उदयपुर में सरकारी विश्वविद्यालय में 54 साल के प्रोफेसर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

Udaipur Suicide: उदयपुर के एक सरकारी विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रोफेसर ने अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Rajasthan Suicide: राजस्थान के उदयपुर जिले में गुरुवार को एक सरकारी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने अपने कार्यालय की खिड़की में फंदा डालकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. इस खबर से हड़कंप मच गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

परिजनों को दी गई घटना की जानकारी

प्रतापनगर थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नवीन चौधरी (54) ने अपने कार्यालय के कमरे की खिड़की में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये एमबी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और साथ ही परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि परिजनों के यहां पहुंचने पर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि चौधरी कम्प्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत थे और सुबह करीब नौ बजे कॉलेज पहुंचे थे. अधिकारी ने बताया कि चौधरी ने हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे. थानाधिकारी ने बताया कि स्टाफ ने पूछताछ में बताया कि प्रोफेसर कार्यालय आने पर सबसे मिलते थे लेकिन आज उन्होंने किसी से बात नहीं की और कार्यालय में चले गए.

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोफेसर के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें प्रोफेसर ने अपनी बीमारी से परेशान होने के कारण यह कदम उठाने की बात लिखी है. उन्होंने बताया कि काफी देर बाद जब विभाग प्रमुख ने चौधरी को पता करने के लिए स्टाफकर्मियों को भेजा तो उन्होंने प्रोफेसर को खिड़की से फंदे पर लटके हुआ पाया. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Chemical Tanker Fire: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, केमिकल भरे टैंकर में लगी भीषण आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget