एक्सप्लोरर

'भिवाड़ी कांड ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल', राजस्थान सरकार पर जमकर भड़के टीकाराम जूली

Rajasthan News: राजस्थान में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.

Bhiwadi Firing Case: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल शर्मा सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि अलवर सहित राजस्थान अब अपराधिस्तान बन चुका है. जूली ने कहा कि भिवाड़ी में एक दिन पहले आतंकवादियों का नेटवर्क और दूसरे दिन ही ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.

उन्होंने कहा कि यह गोलीकांड नहीं बल्कि राज्य सरकार की असफलता की कहानी है. उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह में पूरे प्रदेश में अराजकता का जो माहौल पनपा है उससे प्रदेश का बच्चा-बच्चा सहमा हुआ है. जूली बोले बदमाशों में कानून नाम का खौफ खत्म हो गया है, बदमाश ऐसी वीभत्स घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है. 

'प्रदेश का हर आदमी परेशान'

उन्होंने कहा कि घटना के 20 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी पुलिस खाली हाथ है. जूली बोले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देकर पुलिस चौकी के सामने से भागे थे. जूली ने आरोप लगाया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राजस्थान की भोली भाली जनता से भ्रामक बातें कर भाजपा ने सरकार तो बना ली लेकिन इस सरकार की विफलताओं पर अब प्रदेश का हर आदमी खून के आंसू रो रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों से सरेआम लूट हो रही है तो कभी गोली मारकर उनकी हत्या की जा रही है. 

गृहमंत्री की नियुक्ति बहुत जरूरी 

उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान जैसे इवेंट कर आंकड़ों का मायाजाल दिखाकर व्यापारियों को निवेश के लिए प्रदेश में बुलाया जा रहा है पर ऐसे जंगलराज जैसी स्थिति में कौन व्यापारी राजस्थान में आने की हिम्मत करेगा. जूली ने कहा कि भिवाड़ी को औद्योगिक नगरी की पहचान दी परंतु अब यहां कभी आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं तो कभी सरेआम व्यापारी से लूट और हत्या हो रही है.

टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली यात्राओं पर व्यस्त हैं उनका प्रदेश की प्राथमिकताओं पर ध्यान ही नहीं है, इसलिए राजस्थान में गृहमंत्री की नियुक्ति नितांत आवश्यकता है. जूली ने भिवाड़ी के घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली. इसके बाद मृतक ज्वेलर्स के गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है. 

ये भी पढ़ें- छतरपुर में थाने पर पथराव को लेकर भड़के जीतू पटवारी, पुलिस पर ही खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget