एक्सप्लोरर

Rajasthan Cabinet: चलेगा वसुंधरा का जोर या होगा ओम बिरला का दबदबा? कोटा संभाग से कौन-कौन बन सकता है मंत्री

Rajasthan Cabinet: भाजपा की राजस्थान में सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल तय किया जाना है, जिसमें 25 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए सभी जगह से मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं.

Kota News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और अब सूबे में मंत्रिमंडल तय किए जाने को लेकर मंथन हो रहा है. चर्चा है कि मंत्रिमंडल में सभी 25 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए सभी जगह से मंत्री बनाए जाएंगे. ऐसे में कोटा संभाग की बात करें तो यहां पर लोकसभा की दृष्टि से दो सीट आती हैं. पहली कोटा-बूंदी लोकसभा और दूसरी बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट. कोटा-बूंदी क्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का है, जहां से उनके करीबी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है. जबकि बारां-झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह हैं, जो की वसुंधरा राजे सिंधिया का गढ़ है. यहां भी इनके समर्थकों को चांस मिल सकता है. 

25 लोकसभा 25 मंत्री का गणित कर सकता है काम
राजनीति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. भाजपा नए प्रयोग कर रही है, वहीं सभी क्षेत्र और जातियों को साधने का प्रयास भी किया जा रहा है. 25 लोकसभा के हिसाब से मंत्री बनाए गए तो हाड़ौती को केवल दो या तीन ही मंत्री मिलने वाले हैं. जबकि यहां पर 5 से 6 लोग मंत्री पद के दावेदारी में सामने आ रहे हैं. ऐसे में यह चर्चा भी आम है कि जिस तरह से भाजपा नए लोगों को मौका दे रही है तो नए लोग आगे आ सकते हैं. वहीं हाड़ौती संभाग में कई वरिष्ठ नेता भी हैं जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं. यह सारी चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेजी से सुनाई दे रही हैं.

कोटा के चार विधायक, चारो ही मंत्रीपद की दौड़ में
कोटा संभाग की बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर भाजपा के 8 में से 7 विधायक जीत कर आए हैं, जिसमें सबसे वरिष्ठ 7 बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी का नाम सामने आता है. जबकि दो बार के विधायक ललित मीणा नए हैं तो इन्हें भी मौका दिया जा सकता है. ललित मीणा किशनगंज विधानसभा सीट से जीतकर आए हैं और संघ के करीबी भी बताए जाते हैं.

वहीं दूसरी और कोटा बूंदी लोकसभा की बात करें तो यहां पर 8 में से 4 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती हैं. इनमें सबसे पहला नाम मदन दिलावर और हीरालाल नागर का सामने आ रहा है. मदन दिलावर संघ के करीबी हैं और पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं. भाजपा कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं. जबकि हीरालाल नागर किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष रहे हैं. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं और दो बार विधायक रहे हैं और लोकसभा अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं.

जबकि तीन बार जीत कर सामने आए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और लाडपुरा से दूसरी बार जीत कर आईं राज परिवार से कल्पना देवी भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है. ऐसे में कोटा-बूंदी लोकसभा से जीतकर आए चारों ही प्रत्याशी मंत्री पद की दौड़ में हैं. ऐसे में अब किसे मंत्री पद दिया जाता है यह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. लेकिन राजनीतिक सामाजिक और जातिगत आधार को ध्यान में रखते हुए समन्वय स्थापित किया जाएगा.

मेवाड़ में हार की समीक्षा कर रही राजनीतिक पार्टियां, सभी का एक ही राग- अपने ही हैं हार के जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget