एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के निधन पर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जताया शोक, जानें क्या कहा?

Sushil Modi Demise: दीया कुमारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि सुशील मोदी के निधन पर उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं. वहीं, अशोक गहलोत ने भी परमात्मा से सुशील मोदी के परिवार को संबल देने की कामना की.

Sushil Modi Passes Away: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील मोदी का सोमवार (13 मई) को निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था. इस दुखद खबर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया आई. सभी ने शोक व्यक्त करते हुए सुशील मोदी के शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की.

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, 'बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें. ॐ शांति!'

दीया कुमारी ने प्रकट कीं संवेदनाएं
वहीं, राज्य की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार बेहद दु:खद है. ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को वज्रपात सहन करने की शक्ति दे. उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं. ॐ शांति!'

अशोक गहलोत ने जताया शोक
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार सुनकर दुख हुआ. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं.'

यह भी पढ़ें: उदयपुर में जिम ट्रेनर की मौत मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, कलेक्ट्रेट पर भारी विरोध-प्रदर्शन

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget