एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेस नेता, वीडियो वायरल

Rajasthan News: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता उम्मेदाराम बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और पूर्व प्रधान तजाराम उलझ गए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Rajasthan Congress News: राजस्थान की बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत के बाद संसदीय क्षेत्र में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं. सोमवार को धोरीमन्ना में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के स्वागत में कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आती दिखी.

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और पूर्व प्रधान तजाराम उलझ गए. पूर्व सांसद सोनाराम मंच से संबोधन कर रहे थे. इस दौरान तजाराम कर्नल की तरफ लपके ही थे कि वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया. मंच पर हंगामा चलता रहा हाथापाई तक कि नौबत आ गई. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
कर्नल सोनाराम चौधरी ने मंच पर अपना संबोधन शुरू किया और उन्होंने कहा कि यहां कुछ देर पहले पैसों की बात हुई थी. मैं उसको समझा नहीं, इस दौरान मंच पर मौजूद तजाराम ने कहा कि लोग विधानसभा चुनाव में खर्च किए गए पैसे मांग रहे हैं. वो दे दो. कर्नल सोनाराम ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं भी 10 लाख रुपए मांग रहा हूं. मुझे दे दो इसके साथ ही कहा "चोर की दाढ़ी में तिनका".

इतना कहते ही तजाराम जैसे ही कर्नल सोनाराम की तरफ लपके इस दौरान मंच पर मौजूद कर्नल सोनाराम के समर्थकों ने रोक लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब वायरल हो रहा है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जीत पर कई तरह के तंज कसे जा रहे हैं.

विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
कर्नल सोनाराम को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में हार मिली, जिससे नाराज चल रहे हैं. सोनाराम ने सांसद के स्वागत में किए गए कार्यक्रम के दौरान अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए पीठ में छुरा घोपने के गंभीर आरोप लगाए. इसी दौरान मंच पर मौजूद तजाराम नाराज हो गए. कहने लगे कि विधानसभा चुनाव में खर्च किए हुए, मेरे 10 लाख रुपये दे दीजिए. इस दौरान मंच पर मौजूद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल तजाराम को शांत करते दिखे.

पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने सांसद के स्वागत के लिए किए गए कार्यक्रम में हुए हंगामा और हाथापाई से नाराज होकर दोनों ही नेताओं को खरी खोटी सुनाई.

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कर्नल सोनाराम तो चुनाव में खड़े हुए थे. उनकी तो आपसे कुछ बात हो सकती है. लेकिन में तुम लोगों का क्या बिगाड़ा है. मेरे बारे में भी आप लोगों ने कहना शुरू कर दिया. हमने सबसे ज्यादा फायदा दिया है. तो मात्र एक आदमी को दिया है. दूसरे आदमी को नहीं दिया है. मुझे कोई एमएलए बनना है या मुझे कोई एमपी बना है यहां पर छोटे-मोटे का किसी तरह का कोई कायदा नहीं है.

हनुमान बेनीवाल ने दिया इस्तीफा, नागौर से चुने गए हैं सांसद, खाली सीट पर होगा उपचुनाव

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget