एक्सप्लोरर

Rajasthan: सिरोही में झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं, कलेक्टर ने जारी कर दिया ये फरमान

Rajasthan News: झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से मरीजों को कई बार जान से हाथ धोना पड़ जाता है. ऐसे में सिरोही की कलेक्टर ने अहम बैठक कर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने की. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई.

झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (BCMO) द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों (नीम-हकीमों) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर गठित टीमों को प्रभावी बनाया जाए. संबंधित उपखंड अधिकारियों (SDM) को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे.

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में जन्म लेने वाली प्रत्येक बालिका की माताओं को लाड़ो योजना के अंतर्गत समस्त लाभ समय पर एवं पूर्ण रूप से प्रदान किया जाए. लाडो योजना का लाभ देने के लिए गर्भवती माता के सारे आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक खाता खोलना इत्यादि तैयार कर लिए जाए जिससे डिलीवरी के समय तुरंत योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि 1 जून 2025 से सभी प्रसूताओं को शत प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें.

आयुष्मान आरोग्य योजना के क्लेम पेश करने के निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने जानकारी दी कि आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों का क्लेम संबंधित समयावधि में प्रस्तुत करना अनिवार्य है. उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी भर्ती मरीजों के क्लेम प्रक्रिया में कोई देरी न हो.

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान पर जोर

डॉ. खराड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करना लक्ष्य है. इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों ही अत्यंत गंभीर हैं. उन्होंने बताया कि टीबी जांच के लिए Tru NAAT एवं CB-NAAT मशीनों का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए. 

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मणों को ही पुजारी नियुक्त किए जाने पर हाई कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget