एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: अपने समाज के लोग नाखुश! वसुंधरा के गढ़ में बीजेपी जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, पढ़ें क्या है क्षेत्र का सियासी समीकरण?

Rajasthan Elections: झालावाड़ बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन ने अपने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया है. संजय जैन राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी के बाद आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों का धरना निरंतर जारी है, हालांकि सोमवार को झालावाड़ बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन ने अपने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भेजे पत्र में लिखा है कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी भी समाज के लिए कभी कोई अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है और ना ही कभी करूंगा. मैंने पूर्ण रूप से पार्टी की प्रतिष्ठा के लिए कार्य किया है लेकिन झालावाड़ में जो घटना घटित हुई है उससे मैं आहत हूं. 

इस कारण में अपने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं. इस पूरे मामले को राजनीति चरम पर पहुंच गई है. वसुंधरा के घर में ही घमासान हो रहा है. वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले संजय जैन का इस्तीफा देना काफी चर्चा में हैं. वसुंधरा राजे अपने ही समाज के लोगों को या तो मना नहीं सकीं या उन्होंने इस मामले में इंटरफेर नहीं किया लेकिन जो भी हो हाड़ौती में इस घटना से बीजेपी को बेकफुट पर आना पड़ा है.

खास थे इसलिए बने दूसरी बार जिलाध्यक्ष

वसुंधरा के खास होने के चलते ही उन्हें दूसरी बार बीजेपी ने जिलाध्यक्ष बनाया गया था. वह वर्तमान में झालावाड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं. हालांकि दूसरी और देखा जाए तो लोगों खुसफुसाहट इस बात की भी है कि बार-बार एक को ही जिलाध्यक्ष बना दिया जाता है, दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए, लेकिन खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा है.  

जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा धरना जारी रहेगा

संजय जैन ताऊ को हटाने की मांग को लेकर राजपूत समाज के लोगों का धरना मंगलवार को भी जारी है. हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन राजपूत समाज मांग कर रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा और कार्रवाई की जाए. राजपूत समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. यदि मांग पूरी नहीं होती तो राजपूत समाज पूरे राजस्थान में इस आंदोलन को करेगा.

इस्तीफे में जो लिखा है उससे राजपूत समाज संतुष्ट नहीं है

झालावाड़ बीजेपी प्रभारी छगन माहुर ने बताया कि अभी इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जैसा कि संजय जैन ने बताया कि उन्होंने कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की लेकिन फिर भी माहौल खराब हो रहा है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे देता हूं.

बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल सजय जैन का इस्तीफा पत्र लेकर धरना स्थल पर पहुंचा और राजपूत समाज के लोगों को पूरी जानकारी दी और बताया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन जो भाषा इस्तीफे में लिखी गई समाज उससे संतुष्ट नहीं है, राजपूज समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की, इससे हम संतुष्ट नहीं हैं. जब तक उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा.
 
भूमि विकास बैंक के चुनाव के दौरान की थी टिप्पणी

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 5 जुलाई को हुए थे. इस दौरान बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रणवीर सिंह राठौड के नामांकन के दौरान कई लोग आवेदन के दौरान मौजूद थे, रणवीर  सिंह ने आवेदन फाड़ने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष व अन्य लोग वहां पहुंचे और विरोध जताया साथ ही चुनाव निरस्त करने की मांग की.इस दौरान राजपूत समाज के लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष पर राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया और जिले में धरना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Bharatpur: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, लकड़ी से काटा गला, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget