एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस को झटका, सचिन पायलट के करीबी बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को कई झटके लगे, जब कमलनाथ के करीबी नेताओं समेत कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गए. ऐसा ही राजस्थान में भी हो रहा है.

Rajasthan Congress Leaders Join Congress: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय पर आज बड़ी संख्या में कई नेताओं ने ज्वाइन किया. जिनमें अलग-अलग दलों से आए हुए नेता शामिल हैं. बड़ी चर्चा प्रोफेसर विक्रम सिंह गुर्जर की हो रही है क्योंकि उन्हें सचिन पायलट का सबसे खास माना जाता है. पिछले चुनाव में जब उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बगावत करके आरएलपी से चुनाव लड़ा और 18000 से अधिक मत मिले. 

जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को ऐसे ही कई झटके लगे, जब कमलनाथ के करीबी नेताओं समेत कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए. ऐसा ही कुछ राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है.

ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी टोंक-सवाईमाधो लोकसभा क्षेत्र में कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है. इसी के तहत विक्रम सिंह गुर्जर को बीजेपी में जॉइन कराया गया है. इतना ही नहीं, दौसा और जालोर से भी कई नेताओं ने जॉइन किया है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने जॉइन किया है. 

विक्रम सिंह ने कहा- पीएम मोदी से प्रभावित हैं
पार्टी जॉइन करने के बाद विक्रम सिंह गुर्जर ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नीतियों से प्रभावित रहा हूं. पीएम के काम को देखकर भाजपा जॉइन किया है. उन्होंने कहा कि अब किसी दल में नहीं जाने वाला हूँ. यहाँ पर रहूंगा. गौरतलब है कि विक्रम ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ी थी और आरएलपी जॉइन किया था. लोकसभा चुनाव से पहले अब विक्रम ने भाजपा जॉइन कर लिया है. उन्होंने कहा कि देश का विकास पीएम मोदी कर रहे हैं. 

पूर्व अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कराया जॉइन 
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने जॉइन कराया है. जिसमें पार्टी के महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने जॉइन करने वाले नेताओं को भाजपा की पट्टी पहनाई है. इस दौरान कई नेता और भी मौजूद रहे . 

यह भी पढ़ें: Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में स्कूल जा रहे 6 साल मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौके पर दर्दनाक मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget