एक्सप्लोरर

Congress President Election: कांग्रेस चीफ की रेस में अशोक गहलोत! सचिन पायलट बोले- कोई एक साथ दो पद पर नहीं रह सकता

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत के बारे में अटकलें हैं कि वह नामांकन कर सकते हैं. इस बीच सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है.

Congress President News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. पायलट ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता. अंग्रेजी टीवी चैनल NDTV के अनुसार राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता है.

अशोक गहलोत के कांग्रेस चीफ के पद के चुनाव में लड़ने के सवाल पर पायलट ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन नामांकन करेगा. कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जहां अध्यक्ष पद के लिए इतनी पारदर्शिता से चुनाव हो रहे है.

पायलट का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस चीफ होने की दशा में राजस्थान के नए सीएम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत हुए कांग्रेस चीफ तो उनकी जगह कौन होगा राजस्थान का सीएम? इन दो नामों की है चर्चा

गहलोत ने बुलाई थी विधायक दल की बैठक
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा कि यदि वह पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को दिल्ली पहुंचने का संदेश आयेगा.  मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत पहले कोच्चि जायेंगे और राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे. उनके अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद के ल‍िए नामांकन करने को कहा जाता है तो वह विधायकों को सूचित करेंगे. 

खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बैठक के बाद  कहा, ‘‘बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को नयी दिल्ली पहुंचने के लिये संदेश आयेगा.’’  इस तरह की अटकलें हैं कि वह कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं. हालांकि बैठक में इस बारे में कुछ स्‍पष्‍ट नहीं कहा गया..

गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाने की अटकलों पर खाचर‍ियावास ने कहा, ‘‘मुख्‍यमंत्री जी खुद वरिष्‍ठ नेता हैं, वे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन भरेंगे, नहीं भरेंगे, क्‍या होगा, ये सब बात गहलोत जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस आलाकमान आपस में बैठकर तय करेगा.’’

सीएम अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कहा- चुनाव जीते तो गुजरात और हिमाचल में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget