एक्सप्लोरर

Ajmer News: RPSC के अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- धूमधाम से की जाए छोटे बेटे की शादी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के एक अधिकारी ने आज अजमेर में निजी आवास पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

RPSC Assistant Secretary Suicide Case: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) के एक अधिकारी ने आज अजमेर में निजी आवास पर फंदा लगाकर सुसाइड (Suicide) कर लिया. 58 वर्षीय अजय कपूर आरपीएससी (RPSC) में असिस्टेंट सेक्रेटरी (Assistant Secretary) के पद पर तैनात थे. मौके से सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद किया गया है. सुसाइड नोट में लिखा है, "मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं. मेरी पत्नी को कोई परेशान न करे. मेरे छोटे बेटे की शादी बड़े बेटे की तरह धूमधाम से की जाए."

मृतक का मोबाइल खंगालने पर पुलिस को कॉन्टेक्ट लिस्ट, व्हॉट्सएप चैट और फोटोज डिलीट मिले हैं. अजय कपूर बापूनगर इलाके में रहते थे. उन्होंने पत्नी की दो चुन्नी लपेटकर कमरे के अंदर लगे पाइप में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. परिवार के लोगों को जयपुर से आज अजमेर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली. कमरा खोलने पर अजय कपूर फांसी पर लटके मिले. छोटे बेटे प्रतीत ने कैंची से फंदा काटकर शव नीचे उतारा. इत्तला पाकर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

Jhalawar News: पहले हनी ट्रैप में फंसाया फिर किया किडनैप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस उप अधीक्षक छवि शर्मा के मुताबिक, अजय कपूर की बॉडी के पास टेबल पर एक पेज का सुसाइड नोट मिला है. परिवार से पूछताछ में पता लगा कि अजय किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में परिवार संग जयपुर गए थे. बुधवार देर रात अकेले वापस अजमेर लौट आए. सुबह परिवार घर पहुंचा तो फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया. बॉडी के पास से पुलिस को खून मिला है. एफएसएल और पुलिस ने कमरे में गहनता से तलाशी ली और कई साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक अजय कपूर का बड़ा बेटा पत्नी के साथ पुणे में रहता है. घर में अजय, उनकी पत्नी और छोटा बेटा प्रतीत रह रहे थे. प्रतीत पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

एक हफ्ते पहले हुआ था प्रमोशन
अजय कपूर लंबे समय से राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत थे. एक हफ्ते पहले ही असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था. इससे पहले अजय अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. आत्महत्या की सूचना पाकर आरपीएससी के कई अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

Rajasthan News: कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget