एक्सप्लोरर

REET Exam 2022: कोटा में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का छूटा पेपर, गुहार लगाने पर भी नहीं हुई सुनवाई

REET Exam 2022: कोटा में बाहर खड़े परीक्षार्थियों ने काफी गुहार लगाई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. उदास और मायूस परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से वापास चले गए. एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का पेपर छूट गया.

REET Exam 2022: कोटा में रविवार को रीट परीक्षा के एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का पेपर छूट गया. रविवार को पहली पारी में 43 परीक्षा केंद्रों पर 15984 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे. दादाबाड़ी स्थित एक परीक्षा केंद्र केंद्र पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन नजर आई. परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने लगे. लेकिन परीक्षार्थियों की छोटी सी लापरवाही से सालों की मेहनत बेकार हो गई और एक दर्जन से अधिक परीक्षार्थी पेपर देने से वंचित रह गए. एक मिनट की देरी से पहुंचने पर भी अभ्यर्थी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

भारी पड़ी रीट अभ्यर्थियों की मामूली लापरवाही

बाहर खड़े परीक्षार्थियों ने काफी गुहार लगाई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. उदास और मायूस परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से वापास चले गए. परीक्षार्थियों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के निवासी भी शामिल रहे. स्टेशन क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र पर एक अभ्यर्थी गलतफहमी में परीक्षा देने से वंचित रह गई. महिला परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र कहीं और था. कुछ अभ्यर्थियों को तय समय से 15 मिनट लेट पहुंचने पर एंट्री नहीं मिली.

Blue City of Rajasthan: 'ब्लू सिटी' के नाम से फेमस है राजस्थान का ये शहर, टूरिस्टों की पहली पसंद

देरी पर नहीं मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री, लौटे मायूस

लेट होने वाले परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर काफी देर तक एंट्री की इजाजत का इंतजार करते रहे. उन्होंने काफी गुहार और मिन्नतें भी कीं लेकिन एंट्री नहीं दी गई. मायूस होकर देर से पहुंचनेवाले परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही लौट गए. रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से ऑटो चालकों का मनमाना किराया लेने पर जिला परिवहन अधिकारी की गठित उड़न दस्ता की चार टीमों ने चेकिंग की कार्रवाई की. 15 ऑटो चालकों का रीट अभ्यर्थियों से अधिक किराया लेने पर मौके पर चालान काटे गए.

Bundi News: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ने लगा टाइगर्स का मूवमेंट, लगातार की जा रही मॉनिटरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget