एक्सप्लोरर

Bundi News: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ने लगा टाइगर्स का मूवमेंट, लगातार की जा रही मॉनिटरिंग

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व रणथम्भौर के जंगल के बिल्कुल नजदीक है. रणथंभौर अभयारण्य में टाइगर्स के बढ़ते दबाव व संघर्ष के चलते वहां से टाइगर बूंदी के रामगढ़ की तरफ रुख करने लगे हैं.

Bundi News: राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व बने बूंदी के रामगढ़ अभयारण्य में एक और खुशखबरी सामने आई है. यहां जिले के सखावदा घाटी के पास एक और टाइगर का मूवमेंट देखा गया है. मूवमेंट होने से वन विभाग ने ट्रैकिंग के लिए टीम भेजी है. दरअसल 2 साल पहले भी इसी रास्ते से टी 115 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में पंहुचा था जो अभी तक बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में ही मौजूद हैं. ऐसे में लगातार टाइगर के मूवमेंट बढ़ने से टाइगर को रामगढ़ अभयारण्य रास आने लगा है. 

हाल ही शिफ्ट हुई बाघिन
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व रणथम्भौर के जंगल के बिल्कुल नजदीक है. रणथंभौर अभयारण्य में टाइगर्स के बढ़ते दबाव व संघर्ष के चलते वहां से टाइगर बूंदी के रामगढ़ की तरफ रुख करने लगे हैं. चौथा टाइगर रिजर्व बनने के बाद रामगढ़ गिरधारी टाइगर रिजर्व में 16 जुलाई को वन विभाग द्वारा रणथंबोर से टी 102 बाघिन को शिफ्ट किया गया है. जबकि टी 129, टी 110 का मूवमेंट भी बार बार बूंदी की तरफ बढ़ रहा है. 

मूवमेंट की पहचान में जुटा विभाग
वन विभाग के सूत्रों की मानें तो यह टाइगर टी 115 की राह पकड़ कर टाइगर रिजर्व पहुंच सकता है. अगर ऐसा हुआ तो बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को खुद ही दो टाइगर मिल जाएंगे. हालांकि वन विभाग की टीम लगातार मूवमेंट होने से इसकी पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर रणथंबोर टाइगर रिजर्व से शिफ्ट की बाघिन टी 102 एंक्लोजर में पूरी तरह से स्वस्थ हैं और रामगढ़ के जंगलों का माहौल देख रही है. 

की जा रही बाघिन की मॉनिटरिंग
बाघिन की हर पल निगरानी की जा रही है. उसकी गतिविधियों को देखा जा रहा है, साथ ही उसके व्यवहार का भी निरीक्षण किया जा रहा है. इसके लिए वन विभाग की टीम एनक्लोजर में बाघिन की मॉनिटरिंग कर रही है. साथ ही पांच हेक्टेयर के एनक्लोजर में 10 फोटो ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं. जिसमें भी बाघिन की गतिविधियां कैद हो रही है. बाघिन के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए यहां डॉक्टरों भी तैनात है. इसके लिए रोटेशन में रणथम्भौर और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. 

सितंबर तक तय करेंगे रूट
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के डीसीएफ संजीव शर्मा ने बताया की अक्टूबर माह से रामगढ़ विषधारी में सफारी शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन सफारी के लिए फिलहाल समय लग सकता है. विभाग ने अभी तक रास्ते नहीं बनाये है. यहां पहले रास्ते सही किए जाने हैं. साथ ही सफारी का रूट भी तय किया जाना. इसके साथ ही यहां छोड़े जाने वाले बाघ-बाघिनों की स्थिति को भी देखा जाएगा. उनका क्या मूवमेंट है. रिजर्व में वाहनों की व्यवस्था और एंट्री गेट तैयार किए जाने हैं. यह सब काम पूरे होने के बाद सफारी शुरू की जाएगी. उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सफारी शुरू करने पर काम किया जाएगा. सितंबर तक रूट तय किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Palace On Wheels: राजस्थान में फिर से पटरी पर दौड़ेगी 'पैलेस ऑन व्हील' ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Udaipur News: राजस्थान में अब पर्यटन होगा उद्योग, जानिए- क्या होगा इससे फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget