एक्सप्लोरर

Rajasthan: लोकसभा की तैयारी में जुटे चंद्रभान, PM मोदी-CM भजनलाल के पोस्टर तले कर रहे सभा और BJP को सुना रहे खरी-खरी

Loksabha Election 2024: चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के बागी निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. अभी वह हर मंडल स्तर पर बैठकें कर रहे हैं.

Chandrabhan Singh Aakya Target BJP: राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) से बागी होकर निर्दलीय विधायक बनने वाले चंद्रभान सिंह आक्या (Chandrabhan Singh Aakya ) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. अभी वह हर मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर रहे हैं. इसी दौरान एक मंडल की बैठक में वह बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे. साथ ही उन्होंने चित्तौड़गढ़ सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रहे नरपत सिंह राजवी (जिनकी जमानत जब्त हुई) को भी घेरा. 

हालांकि आक्या अपनी बैठक पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लेकर और उनकी फोटो लगाकर ही कर रहे हैं. बीजेपी से बगावत करके आक्या के विधायक बनने पर बीजेपी नेता ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह बारात कहां जाएगी. इस पर मंच से आक्या ने बीजेपी पदाधिकारियों का नाम लिए बिना कहा कि बहुत लोग बातें कर रहे हैं कि यह बारात कहां जाएगी और कहां उठेगी. निर्दलीयों की बारात है, जिसकी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं. 

'निर्दलीयों की बारात ने अच्छे-अच्छे की जमानत जब्त करवा दी'
उन्होंने कहा "निर्दलीयों की बारात ने अच्छे-अच्छे की जमानत जब्त करवा दी है. यहां तक की अच्छे मजबूत नेताओं की जमानत जब्त करवा दी है. हम मजबूत हैं. इसलिए हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है. चंद्रभान सिंह आक्या ने राजस्थान बीजेपी नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले तो आपको शर्म आनी चाहिए कि जिस राजनेता (नरपत सिंह राजवी) को यहां लाए उसके साथ भी धोखा किया और चुनाव में कांग्रेस के साथ लग गए."

नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'उन लोगों के मन में बात थी कि जाड़ावत (कांग्रेस प्रत्याशी) जीत जाएं तो कोई बात नहीं लेकिन, चंद्रभान नहीं जीतना चाहिए. और तो और उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें 5-7 हजार वोट और मिलते, लेकिन बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को वोट डलवाए. इसका मेरे पास प्रूफ भी है.' लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक में कहा कि काम काफी है. लोगों को कहें कि 100 में से 100 काम होंगे. आने वाले दिनों में लोकसभा और नगर पालिका के चुनाव के लिए आज से ही लग जाएं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: मेवाड़ राज परिवार के सदस्य ने बनाया 8वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, इन क्षेत्रों में लहराए सफलता के परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget