एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: अकीदतमंदों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज, खुदा की बारगाह में किया सजदा

Rajasthan: जयपुर, अजमेर, टोंक, ब्यावरऔर भीलवाड़ा समेत लगभग सभी शहरों की मस्जिदों और दरगाहों में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की. रमजान मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है.

First Friday Prayer Of Ramadan 2023: इस्लाम धर्म का मुबारक महीना रमजान (Ramadan 2023) शुरू हो गया है. शुक्रवार को राजस्थान की मस्जिदों में माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. जयपुर (Jaipur),अजमेर (Ajmair), टोंक (Tonk), ब्यावर (Beawar), भीलवाड़ा (Bhilwara) समेत लगभग सभी शहरों की मस्जिदों और दरगाहों में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की. नमाजियों ने खुदा की बारगाह में एक साथ सिर झुकाकर सजदा किया और अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी.

इस्लामिक कैलेंडर में सातवां महीना रज्जब, आठवां शआबान और नौवां महीना रमजान होता है. यह इबादतों और बरकतों का महीना है. रमजान चांद दिखने पर शुरू होता है. उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है. यह पवित्र महीना है जिसमें खुदा से इबादत की जाती है. रमजान के महीने में रोजे (व्रत) रखना, रात में तरावीह की नमाज़ पढ़ना और क़ुरान तिलावत करना शामिल है.


Ramadan 2023: अकीदतमंदों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज, खुदा की बारगाह में किया सजदा

मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना
रमजान मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है. समुदाय के सदस्य पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ खाते पीते नहीं हैं. महीने भर इबादत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. मस्जिदों और दरगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर दुआएं की. रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया. मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी.


Ramadan 2023: अकीदतमंदों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज, खुदा की बारगाह में किया सजदा

रमजान में करते हैं उमरा यात्रा
कई मुस्लिम अकीदतमंद रमजान के मुबारक महीने में इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ मक्का मदीना की उमरा यात्रा करते हैं. वहां जाकर अल्लाह पाक से मुल्क और संसार में अमन-चैन कायम रखने और आपसी नफरत खत्म कर मोहब्बत कायम करने की दुआ करते हैं. मुस्लिम धर्मावलंबी मानते हैं कि हर मुसलमान को जीवन में एक बार मक्का मदीना की यात्रा अवश्य करनी चाहिए. इस्लाम धर्म में रमजान के दौरान उमरा यात्रा का पुण्य अधिक मिलता है.

Literature Festival: जोधपुर में कुंभ की धूम, आज से शुरू होगा राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल, CM अशोक गहलोत करेंगे शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget