एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राजस्थान में 22 जनवरी को घर-घर जलेंगे दीपक, की जा रहीं ये खास तैयारी

Ram Mandir Inauguration: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है. भरतपुर के पांच सौ मंदिरों में 22 जनवरी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए टीवी या एलईडी की व्यवस्था की गई है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लोग अलग-अलग तरह तैयारी करने में जुटे हैं.  विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और विशेष लाइट लगाई जा रही है. इस दिन पूरे देश में सबसे बड़ी दीवाली मनाई जाने की योजना है. रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महिला और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां गली-गली और घर-घर जाकर पीले चावल और पत्रक वितरित कर रहे हैं.
 
भरतपुर सहित कई जगहों पर राम भक्तों की टोली सभी घरों में पहुंचकर पीले चावल और राम मंदिर का चित्र वितरित कर रही है. इसके अलावा टोली के सदस्य सभी से 22 जनवरी को दीपक प्रज्जवलित करने का आग्रह कर रहे हैं. राम भक्तों द्वारा घर-घर जाकर दीपक जलाने और दीपावली जैसा जश्न मनाने और 22 तारीख को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पास के मंदिर में जाकर लाइव देखने की अपील की जा रही है.  

20 लाख हिंदू परिवारों को निमंत्रण 
राजस्थान के 50 जिलों के लगभग 36000 गांव में 20 लाख से अधिक हिंदू परिवारों को पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जा रहा है. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य राम भक्तों की टोली बनाकर गांव-गांव, गली-गली भगवान राम के भजन गाते हुए पीले चावल और पत्रक वितरित कर रहे हैं. सभी हिन्दू परिवारों से 22 जनवरी को पास के मंदिरों में जाकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया जा रहा है.  

150 मंदिर में समारोह का लाइव प्रसारण
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को रामलला रथ में सवार होकर निकलेंगे. इस दौरान वह नगर भ्रमण कर 18 को गर्भगृह में विराजमान होंगे. इसके बाद एक दिन जल स्नान होगा, उसके बाद एक दिन अन्न वास होगा.  रामलला का एक दिन सैया वास होता है और 21 को दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. जिसका लाइव प्रसारण देखने के लिए शहर के लगभग 150 मंदिरों में व्यवस्था की जा रही है. 

भरतपुर के मंदिरों में भी होगा कार्यक्रम
भरतपुर जिले में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 1000 मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.  यहां के 500 मंदिर ऐसे होंगे जहां एलईडी या टीवी लगाकर सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. भरतपुर शहर में भी डेढ़ सौ मंदिरों में एलईडी या टीवी लगाकर सभी को अपने यहां निमंत्रित करने का निर्णय किया है.  इसके अलावा भरतपुर जिले के 30000 से अधिक हिंदू परिवारों को पीले चावल देकर निमंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: कोटा DRM और सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget