एक्सप्लोरर

Rajasthan Rajya Sabha Polls: राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Rajya Sabha Election: देश के 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं राजस्थान की 4 सीटों पर भी 10 जून को चुनाव होंगे.

Rajya Sabha Polls In Rajasthan: राजस्थान में राज्यसभा (Rajya Sabha) द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए मंगलवार 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई. हालांकि, नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव 10 जून को होगा. उल्लेखनीय है कि भाजपा के चारों राज्य सभा सदस्यों ओम माथुर, के.जे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा व हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है.

इन तारीखों के बीच होगा नामांकन

मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 24 मई से 31 मई तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा एक जून को होगी जबकि तीन जून तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः नो बजे से सायं चार बजे तक होगा. मतगणना इसी दिन सायं पांच बजे से होगी. उल्लेखनीय है कि 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं. राज्य से राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं.

RBSE 5th & 8th Results 2022: क्या आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे? रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट क्या है, जानें

15 राज्यों की 57 सीटों पर होना है चुनाव

बता दें कि 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं. इसके लिए 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी. 3 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. 10 जून को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटों की गिनती का काम इसी दिन शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा. जून से अगस्त के बीच 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. जिन अहम नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi), पीयूष गोयल (Piyush Goyal), कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और अंबिका सोनी शामिल हैं. वहीं बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन सभी राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 1 अगस्त के बीच खत्म हो रहा है.

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी और राजस्थान तक तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की क्या है नई कीमत? यहां करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget