एक्सप्लोरर

Raju Thehat Murder: दुबई में बैठी 'लेडी डॉन' चीनू ने रची थी राजू ठेहट की हत्या की साजिश, आनंदपाल सिंह से है ये नाता

Rajasthan: दिसंबर 2022 में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद से ही राजस्थान पुलिस को एक महिला की तलाश है जिसने इसमें अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन वह फिलहाल देश के बाहर रह रही है.

Rajasthan News: बीते साल सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेहट (Raju Thehat) की हत्या कर दी गई थी. उसे घर के दरवाजे पर ही गोलियां मार दी गई थी. इस घटना में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं लेकिन हत्या की प्लानिंग करने वाली एक महिला अभी पुलिस की रेडार से दूर है क्योंकि वह दुबई (Dubai) में रहती है. यह महिला लेडी डॉन (Lady Don) के नाम से कुख्यात है जो कि गैंगस्टर आनंदपाल सिंह (Anandpal Singh) nकी बेटी है. 

इस लेडी डॉन का नाम चरणजीत सिंह उर्फ चीनू (Charanjeet Singh aka Chinu) है. चीनू 2017 में अपने पिता आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद से ही दुबई में रह रही है. राजस्थान पुलिस को आपराधिक घटनाओं में चीनू की भूमिका भले नजर आई हो लेकिन वह अब तक किसी भी मामले में उसे दुबई से भारत नहीं ला पाई है. बता दें कि चीनू का परिवार नागौर जिले के सांवराद गांव में रहता है. यहां उसकी दादी, मां और बहन रहती हैं. 

...तो बदला लेने के लिए लेडी डॉन ने करवाई हत्या
यह सभी को पता है कि गैंगस्टर आनंदपाल सिंह और राजू ठेहट एक दूसरे के जानी दुश्मन थे. दोनों के बीच दुश्मनी उस वक्त और गहरी हो गई जब आनंदपाल सिंह की हत्या के लिए राजू ठेहट द्वारा बीकानेर जेल में हथियार पहुंचाया गया. उस वक्त आनंदपाल बीकानेर जेल में बंद था. इस घटना में आनंदपाल सिंह तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसका एक करीबी मारा गया. अपने पिता के करीबी की हत्या से बिफरी चीनू ने राजू ठेहट की हत्या की योजना बनाई थी. चीनू साल 2014 से ही राजू ठेहट की हत्या करवाना चाहती थी लेकिन राजू ठेहट खुद जेल में बंद था ऐसे में उसकी हत्या मुश्किल थी. जैसे ही राजू ठेहट जमानत पर जेल से बाहर आया, चीनू अपनी प्लानिंग में लग गई. राजू की हत्या के लिए चीनू की चार बार की कोशिश असफल साबित हुई लेकिन वह इससे पीछे नहीं हटी और फिर 2022 में कुछ शूटर्स की मदद से 3 दिसंबर को उसकी हत्या करवा दी. इस घटना में जहां 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं चीनू समेत कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Barmer: ऑनलाइन गेम खेलकर करोड़पति बना बाड़मेर का युवक, 5 साल से लगा रहा था दांव, जीत में पत्नी ने दिया साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget