एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Mandir: कब खुलेगा खाटू श्याम बाबा का मंदिर? जानें कब हो सकेगा भक्तों को शीश के दानी का दर्शन

Khatu Shyam Temple News: खाटू श्याम जी का मंदिर 13 नवंबर 2022 से बंद है. इसे दोबारा खोलने के लिए श्याम मंदिर कमेटी ने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखा है.

Khatu Shyam Temple Open Date: राजस्थान के सीकर जिले में विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम (Khatu Shyam) जी मंदिर स्थित है. बीते दो महीने से ये मंदिर बंद है. बाबा के भक्त बड़ी बेसब्री से इस मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहे हैं. शीश के दानी का दर्शन करने के लिए देशभर के भक्त बेताब हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि बाबा का मंदिर कब खुलेगा और कब उनकी आंखें श्याम प्यारे का दीदार कर पाएंगी. सोशल मीडिया पर भी यह सवाल किए जा रहे हैं. वहीं लोग मंदिर खुलने की तारीखों के अलग-अलग कयास भी लगा रहे हैं.

मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
खाटू श्याम जी का मंदिर 13 नवंबर 2022 से बंद है. इसे दोबारा खोलने के लिए श्याम मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है. मंदिर के ट्रस्ट मंत्री श्याम सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर आग्रह किया कि भक्तों के लिए दर्शनार्थ इस मंदिर को दोबारा खोला जाना है. मंदिर परिवार और प्रशासन की इच्छा है कि परिसर में हुए बदलाव के बाद खुल रहे इस मंदिर के नवाचारों का शुभारंभ मुख्यमंत्री करें. फिलहाल यह तय नहीं हुआ है ये मंदिर कब खुलेगा और कब भक्तों का इंतजार खत्म होगा.

इस वजह से बंद किया था मंदिर
मंदिर ट्रस्ट मंत्री श्याम सिंह के मुताबिक, हर साल फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक यहां वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होता है. इसमें देश-विदेश से करीब 20 से 25 लाख भक्त खाटू श्याम जी के  दर्शन करने के लिए यहां आते हैं. इसके अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को यहां मासिक मेले का भी आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन से श्याम भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं.

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया गया है. मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई गई है.  अब भक्त 16 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे. हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा.  इन्हीं सारे बदलावों और व्यवस्थाओं के लिए मंदिर को बंद किया था.

Stray Animals: किसानों को मिलेगी आवारा पशुओं से निजात, 1,500 ग्राम पंचायतों में गौवंश आश्रय स्थल बनाएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget