एक्सप्लोरर

लिखित समझौते के बाद जलदायकर्मियों ने खत्म किया आंदोलन, कर्मचारियों ने आज से शुरू किया काम

Rajasthan Water Department Workers Protest: वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन को जारी रखने के लिए जयदाय विभाग के कर्मचारी और इंजीनियर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. इसको लेकर बड़ी खबर आई है.

Rajasthan News Today: राजस्थान वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन को क्रियाशील करने और जलदाय इंजीनियरों और कर्मचारियों की सेवा शर्तें बदलने के विरोध में आंदोलन हो रहा था. यह आंदोलन जलदाय संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से किया जा रहा था. 

अब इससे जुड़ी सारी मांगे माने जाने के लिखित में आदेश मिलने के बाद जलदाय संयुक्त संघर्ष समिति आंदोलन समाप्त कर दिया है. समिति से जुड़े आंदोलनकारी कर्मचारी और पदाधिकारी काम पर लौट आए हैं. 

जलदाय सचिव डॉ. समित शर्मा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जलदाय इंजीनियर और कर्मचारियों की सेवाएं कॉपोर्रेशन में प्रतिनियुक्ति पर ली जाएंगी. इसके लिए एक्ट में प्रावधान के लिए संशोधन किया जाएगा.

कर्मचारियों ने दोबारा शुरू किया काम
संघर्ष समिति के संयोजक डीपी चौधरी ने बताया कि जलदाय इंजीनियर और कर्मचारी पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं. आंदोलन समाप्त होने के बाद सोमवार (29 जुलाई) से ऑफिस में भी कार्य सुचारू रुप से शुरु हो गया है. 

जलदाय सचिव की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं और कार्मिकों की सेवाएं पूर्व की भांति राजस्थान सेवा नियमों और अन्य संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत ही जारी रहेंगी.

'इन पदों को नहीं किया जाएगा समाप्त'
डीपी चौधरी ने बताया कि अभियंताओं और कार्मिकों के पद समाप्त नहीं किए जाएंगे. निगम में अभियंताओं और कार्मिकों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली जाएंगी. 

इसके अलावा सीवरेज निगम एक्ट में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीन अभियंता और कार्मिकों की सेवाएं सर प्लस घोषित कर निगम के अधिकारी और कार्मिक बनाए जाने के प्रावधान को निरस्त किया जाएगा. 

अभियंताओं पर नहीं होगी एकतरफा कार्रवाई
लिखित समझौते में अभियंताओं-कर्मचारियों की साल 2023-24 और साल 2024-25 की लंबित डीपीसी जुलाई माह में ही संपन्न कराए जाने, विभाग में लंबे समय से बकाया चल रही तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती तुरंत करने, विभाग के अभियंताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई रोकने पर भी बात कही गई है.

ये भी पढ़ें: दौसा जेल के अंदर से मिली CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget