एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में धार्मिक आयोजनों के दौरान अब नहीं बिगड़ेगी कानून व्यवस्था, SP ने ये कड़े नियम किए लागू

उदयपुर में धार्मिक आयोजनों के दौरा कानून-व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं. इसे लेकर उदयपुर एसपी और कलेक्टर ने सभी समाजों के साथ बैठक की और उसमें कई निर्णय लिए गए.

Udiapur News: धार्मिक आयोजन के दौरान राजस्थान (Rajasthan) के करौली में असामाजिक तत्वों द्वारा हरकत करने पर जो स्थतियां बनी उसे रोकने के लिए कड़े नियम लागू किये जा रहे हैं. दरअसल आगामी 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और महावीर जयंती एवं 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है. ऐसे में विभिन्न समाजों की तरफ से जुलूस, शोभा यात्राएं निकाली जाएगी. इनमें कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में एसपी और कलेक्टर ने सभी समाजों के साथ बैठक की और उसमें कई निर्णय लिए गए.

नवसंवत्सर पर शोभा यात्रा में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के हुए थे प्रयास

बता दें कि नवसंवत्सर पर प्रदेशभर में शोभा यात्रा निकाली गई थी. इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया था. करौली में तो हलब बेकाबू हो गए थे. कई दुकानों में आग लगा दी गई थी. ऐसा हालात दोबारा पैदा न हो इसके लिए ही कई निर्णय लिए गए हैं.

आयोजक अपनी जिम्मेदारी समझें नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा-  एसपी

बैठक में उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, जुलूस आदि के आयोजकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. आयोजनों की वजह से कोई भी अप्रिय घटना हुई तो आयोजकों  को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी ऐसी स्थिति को सहन नहीं करेगी. ऐसी स्थिति में आयोजक शांतिपूर्ण आयोजन के माध्यम से पुलिस की मदद करते हुए खुद अपनी मदद करें. एसपी ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए उपलब्ध पुलिस जाब्ते को बेहतर ढंग से नियोजित करेंगे. उन्होंने लोगों से यह भी आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सीसीटीवी का जाल बिछा दें तो अपराध अपने आप कम हो जाएंगे. 

जहां से जुलूस निकलेगा वहां छतों पर पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सुझाव भी दिए और पुलिस की व्यवस्था के बारे में भी बताया. कहा गया कि जुलूस के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में डीजे को स्वीकृति नहीं दें. साथ ही देखा गया है कि बाजारों में जो अप्रिय घटनाएं हुई उसके पीछे लोगों द्वारा छुपकर हरकते की गई है. इसको देखते हुए जुलूस आयोजन के दौरान छतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी और सोशल मीडिया पर साइबर टीम की नज़र रहेगी.

ये भी पढ़ें

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget