एक्सप्लोरर

Udaipur Crime News: पिता ने प्रॉपर्टी से कर दिया बेदखल तो कलयुगी बेटे ने दोस्त से करवा दी हत्या, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

राजस्थान के राजसमन्द जिले से रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. यहां प्रॉपर्टी के लिए एक बेटे ने ही दोस्त से पिता की हत्या करवा दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Udaipur Crime News: राजस्थान के राजसमन्द में जिला पुलिस ने सोमवार शाम को एक नमकीन व्यापारी की हत्या का चौकाने वाला खुलासा कर दिया है.पुलिस ने व्यापारी की हत्या के आरोप में उसी के बेटे और दो अन्य दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या के लिए दोस्त को 15 लाख रुपए की सुपारी दी थी जिसमें से 45 हजार एडवांस दे चुका था. वारदात जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के कुंठवा के रावों की गुड़ली में 14 मई की रात को हुई थी. पुलिस मोबाइल का डाटा खंगालकर आरोपी तक पहुंची थी

प्रॉपर्टी के लिए कराई पिता की हत्या

डीएसपी छगन राजपुरोहित ने बताया कि रावों की गुड़ली निवासी भूरसिंह डूलावत की हत्या के आरोप में उसके बेटे राजूसिंह, उसके दोस्त रणजीतसिंह और रामनिवास को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि मृतक की अहमदाबाद में नमकीन की 3 दुकानें और मकान सहित करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति है. बड़ा बेटा राजू सिंह संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की बात से पिता से नफरत करता था. हाल ही में दो बहनों की शादी में वह गांव आया था. मौका पाकर उसने दोस्त रणजीत को सूचना दी और अपने ही पिता की हत्या करवा दी.

कैसे रची हत्या की साजिश?

डीएसपी ने बताया कि आरोपी राजूसिंह से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई. उसने कहा कि उसकी अपने पिता से अनबन रहती थी. 2016 में उसने पिता से अलग रहना शुरू कर दिया. वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चे के साथ बापूनगर अहमदाबाद में किराए के मकान में रहने लगा था. पिता की दुकान के बजाय भैरूनाथ नमकीन की दुकान पर करीब दो साल नौकरी करने के दौरान पिता ने सेठ को बोलकर उसे नौकरी से निकलवा दिया था. इसके बाद उसने खुद की किराए की नमकीन की दुकान की थी तब भी पिता ने झगड़ा करके दुकान खाली करवा दी.

अनबन होने के कारण पिता ने संपत्ति से बेदखल कर पांच साल पहले अखवार में इश्तिहार भी छपवा दिया था. वह अपने पिता को सबक सिखाना चाहता था. और इसी बीच उसकी दोस्ती रणजीतसिंह चौहान से हुई. रणजीत की कोरोना के दौरान लॉकडाउन होने से आर्थिक हालत खराब थी. रणजीत ने पैसे उधार मांगें तो उसने कहा कि पिता का मर्डर करवा दे, अच्छे पैसे दे दूंगा और भाड़े की दुकान भी लगवा दूंगा. रणजीत मर्डर करने के लिए तैयार हो गया और अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Electricity News: ग्रामीणों के विरोध के बीच राजस्थान विद्युत निगम के चेयरमैन पहुंचे सरगुजा, डीएम और एसपी से की मुलाकात

Dausa Electricity News: बिजली बिल भरने वाले सावधान! खाता खाली कर सकते हैं शातिर साइबर ठग, दो रुपये मांगकर 94 हजार उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत के बाद टूटी युवती, दिव्यांग युवक की समझ और भरोसे ने बढ़ाई रिश्ते की डोर, शादी के बंधन में बधेंगे
पिता की मौत के बाद टूटी युवती, दिव्यांग युवक की समझ और भरोसे ने बढ़ाई रिश्ते की डोर, शादी के बंधन में बधेंगे
महज 200 रुपये के लिए दोस्त की जान ले ली, पत्थर से कूचकर निकाला गुस्सा
महज 200 रुपये के लिए दोस्त की जान ले ली, पत्थर से कूचकर निकाला गुस्सा
Jaipur News: राजस्थान में सड़क पर नमाज का विरोध, VHP और BJP विधायक बोले- लागू हो UP का 'योगी मॉडल'
बकरीद: राजस्थान में सड़क पर नमाज का विरोध, VHP और BJP विधायक बोले- लागू हो UP का 'योगी मॉडल'
Kota News: कोटा में 10 साल के बच्चे की हत्या से सनसनी, दोस्त पर कत्ल का आरोप, जानें वजह
कोटा में 10 साल के बच्चे की हत्या से सनसनी, दोस्त पर कत्ल का आरोप, जानें वजह

वीडियोज

Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive
West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
असम में UCC बिल पास होने के बाद CM हिमंत बिस्वा सरमा का पहला रिएक्शन, कहा- हर धर्म के लोगों...
असम में UCC बिल पास होने के बाद CM हिमंत बिस्वा सरमा का पहला रिएक्शन, कहा- हर धर्म के लोगों...
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
Embed widget