एक्सप्लोरर

उदयपुर के रहने वाले इकबाल सक्का का अनूठा कारनामा, शायरी में लिख दिया संविधान...आगे खुद पढ़ें  

Udaipur Iqbal Sakka: राजस्थान के  इकबाल सक्का ने बताया कि, विश्व विख्यात भारतीय संविधान के गौरव को सम्मान देने के लिए उन्होंने संविधान की विशेषताओं को गजल के रूप में लिखने का प्रयास किया है.

Rajasthan Udaipur Iqbal Sakka Constitution in Poetry: आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था. देश के इतिहास में पहली बार उदयपुर (Udaipur) के स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का (Iqbal Sakka) ने दुनिया के सबसे लंबे भारतीय संविधान (Indian Constitution) की विशेषताओं को गजल और शायरियों में लिखा है. खास बात ये है कि, उन्होंने इन शायरियों को संविधान की प्रति के रूप में भी उकेरा है. इकबाल सक्का ने अपनी कला और कौशल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, विश्व विख्यात संविधान के गौरव को सम्मान देने के लिए उन्होंने संविधान की विशेषताओं को गजल के रूप में लिखने का प्रयास किया है.

120 पृष्ठों में लिखी संविधान की विशेषताएं
सक्का के अनुसार संविधान की गजलमयी विशेषताओं को चर्मपत्र पर 120 पृष्ठों में 615 शायरियों के माध्यम से शब्दों में चित्रित किया गया है. इसके प्रथम पृष्ठ पर शीर्षक ‘संविधान-ए-गजल’ को चांदी के अक्षरों में लिखा है. उन्होंने बताया कि भारतीय मूल संविधान की तर्ज पर इस संविधान की गजल पुस्तिका का प्रत्येक पृष्ठ 58.4 सेमी ऊंचा व 47.7 सेमी चौड़ा है तथा वजन 13 किलो है. इसे मूल संविधान की तरह ही काली स्याही में लिखा गया है. सक्का ने इसे विश्व का पहला व सबसे लंबा चर्मपत्र पर हस्तलिखित संविधान-ए-गजल होने का दावा किया है.

इस तरह लिखी हैं शायरियां
स्वर्ण शिल्पकार सक्का ने मूल संविधान में लिखी इबारतों के मंतव्य का समावेश करते हुए गजल रूप में शायरियों के माध्यम से प्रस्तुत किया है. ये शायरियां कुछ इस तरह हैं.  

इब्तिदा करता हूं मैं, पढ़कर संविधान हमारा.
लिख रहा हूं मैं गजल में, संविधान हमारा.
हर धर्म व मजहब को, लगाने गले सिखाता.
प्रकृति पर्यावरण की हिफाजत का संविधान हमारा.
दख़ल अन्दाजी न होगी लेखनी-ए-कलम पर.
आज़ाद रही कलम आज़ादी का संविधान हमारा.
प्यासा न रहे कोई भूखा न सोए कोई कभी.
सरकार को देता हुक्म संविधान हमारा.
चरीन्दे हो या परिंदे रखा सबका ख्याल.
कुछ नहीं रखता कसर ऐसा संविधान हमारा.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: शादी में दुल्हन की एंट्री देख हैरान रह गए लोग, लड़की के पिता ने समाज को दिया बड़ा संदेश 

Republic Day 2022: सीएम अशोक गहलोत ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget