एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एक को बचाने के लिए दूसरी भी कूदी, बूंदी की बंद पड़ी खान में डूबने से दो मासूमों की मौत

Rajasthan News : राजस्थान के बूंदी जिले में दो बच्चियों की खान में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया.

Bundi News: राजस्थान (Rajasthan News) के बूंदी जिले में खान में डूबने से दो बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है. दोनों बच्चियां खान में नहाने गई थी तभी एक मासूम पानी में डूबने लगी और उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची भी पानी में कूद गई. घटना के कुछ देर बाद परिवार के लोग खान पर पहुंचे तो उन्हें कपड़े व सामान पानी के पास नजर आए. इस पर डूबने की आशंका जताते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. 

डाबी थाना पुलिस व ग्रामीणों की मदद से पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जहां कुछ देर बाद एक के बाद एक दोनों मासूम के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने दोनों मासूमों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरा मामला 
डाबी थाना अधिकारी धर्माराम ने बताया कि राजपुरा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में खनन का कार्य चलता है. ऐसे में बंद पड़ी खान में दो बच्चियों  की डूबने से मौत हुई है. घटना में आठ वर्षीय सुमन भील वह छह वर्षीय कविता भील शामिल है. दोनों घर से नहाने के लिए कहकर निकली थी. संभवत खान पर नाचने के दौरान पहले एक मासूम गहरे पानी में चली गई  और उसे बचाने के लिए दूसरी मासूम भी पानी में कूद गई और दोनों की डूबकर मौत हो गई. थानाधिकारी धर्माराम ने बताया कि बंद पड़ी खान में ग्रामीण नहाने, पशुओ के लिए उपयोग में लेते है. घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए भी इंकार कर दिया था लेकिन पुलिस के समझाने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया. हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया.  

डाबी खनन क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा मजदूर करते हैं काम 
जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के डाबी खनन क्षेत्र में एक लाख से भी ज्यादा मजदूर काम करते हैं. यहां बड़ी मात्रा में सेंड स्टोन की खदानें मौजूद है, जहां बड़े स्तर पर सेंड स्टोन पत्थर निकाला जाता है और अन्य जगह पर एक्सपोर्ट होता है. खनन क्षेत्र से जुड़े मजदूर खानों के आस-पास ही रहते हैं और अन्य राज्यों से आकर मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करते हैं. क्षेत्र में कुछ खाने ऐसी भी हैं जहां बरसात के दौरान पानी भर जाता है. ऐसे में मजदूर भरे हुए खान के पानी से ही नहाते हैं. कई खानों की गहराई  100 से 200 फिट तक भी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?
जैसलमेर में कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो
जैसलमेर में कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget