एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बाड़मेर के चौहटन में बिपरजॉय तूफान के बाद जहरीले सांपों का आतंक, एक रात में 19 लोगों को काटा

Barmer News: रविवार को अस्पताल में 19 मरीज भर्ती होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. रात को एक साथ जहरीले सांप के काटे जाने के बाद बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान की सरहदीय सीमा पर बसे बाड़मेर जिले के चौहटन में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया. लोगों के घरों में पानी भर गया भारी तबाही का खतरा अभी थमा भी नही था कि चौहटन में जहरीले सांपो के काटने के मामले बढ़ गए हैं. एक ही रात में 19 लोगो को जहरीले सांपों ने काटा है. 

दरअसल, रविवार को अस्पताल में 19 मरीज भर्ती होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. रात को एक साथ जहरीले सांप के काटे जाने के बाद बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया. हालांकि सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है. वहीं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. अस्पताल प्रभारी डॉक्टर के अनुसार मरीजों में सांप के जहर का प्रभाव कम होने के कारण किसी को भी रेफर नहीं किया गया है. सभी की हालत सामान्य बनी हुई है. कुछ मरीजों को जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

एक ही रात में आए कई मामले
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से शुक्रवार और शनिवार को तेज मूसलाधार बारिश होने के बाद रविवार को दिनभर गर्मी व उमस रहने से जमीन में नमी होने के  कारण से जहरीले सांप अपने घरों (बिलो) से बाहर निकल रहे हैं. इसी के कारण रविवार को शाम को अचानक एक साथ बड़ी संख्या में सांप के काटने के केस सामने आए हैं. यह सभी केस ग्रमीण क्षेत्र के लोगों के सामने आए हैं. करीब 19 लोगों को जहरीले सांप के काटने (सर्पदंश) के बाद चोहटन के अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल में सभी मरीजों का डॉक्टर उपचार कर रहे हैं.

19 मरीजों को किया गया भर्ती
बाड़मेर सीएमएचओ सीएस गजराज ने बताया कि चौहटन क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने के 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनमें से 12 मरीजों को आज छुट्टी दे दी गई है. वहीं 7 मरीजों का उपचार अभी जारी है. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों में सांप का जहर सामान्य नॉन पॉइज़निंग पाया गया हैं. अभी खतरे की कोई बात नहीं है हालांकि बारिश की सीजन में जहरीले सांपों को काटने का हाई रिस्क रहता हैं.

इस वजह से बची जान
चौहटन हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अशोक पवार ने बताया कि जहरीले सांप के काटने के 2 मरीज रविवार को भर्ती थे. लेकिन रविवार रात अचानक 17 मरीज जहरीले सांप के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे वार्ड पूरा फुल हो गया. अस्पताल में भर्ती कुल 19 मरीजों में से कुछ मरीजों को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. जिन जहरीले सांपों ने लोगों को काटा है उनका जहर सामान्य था इस वजह से लोगों की जान बच गई.

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने बताया कि जहरीले सांप ने अचानक काट लिया किसी घर से बाहर निकलने के दौरान काटा, किसी ने बताया कि खेत में काम करके लौटने के दौरान काटा, किसी ने बताया पशुधन की देखरेख करने के दौरान सांप ने पैरों में काट लिया. मरीजो ने बताया चोहटन हॉस्पिटल पहुंचे गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से इलाज शुरू कर दिया. सभी मरीजों की फिलहाल हालत ठीक है. डॉक्टर ने बताया कि सांपो में सामान्य जहर होने के कारण मरीजो को ज्यादा परेशानी नहीं हुई है. सभी मरीजो की हालात सामान्य बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय से राजस्थान में कई जगह बाढ़ के हालात, इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget