एक्सप्लोरर

राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार से पूछा, 'पवित्रता भंग हुई या नहीं?'

Rajasthan News: राजस्थान SI भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूरा रिकॉर्ड मांगा है. पेपर लीक में 49 चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए. अदालत ने भर्ती की वैधता पर सवाल उठाए हैं.

राजस्थान की चर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती विवाद में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई मंगलवार (8 जुलाई) को भी पूरी नहीं हो सकी. अदालत में इस मामले मे बुधवार (9 जिलाई) को भी सुनवाई जारी रहेगी. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी. मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार से भर्ती का पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है. 

अदालत ने इस मामले में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य रहे रामू राम राइका ने अपने बेटे और बेटी को क्वेश्चन पेपर दिए जाने पर सवाल उठाए. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि उन्होंने सिर्फ अपने ही बेटे और बेटी को क्वेश्चन पेपर मुहैया कराए थे.

हाईकोर्ट ने पूछा कि इस बात की क्या गारंटी है कि इसने पेपर लीक कर अपने बेटे और बेटी को दिया और दूसरे किसी को नहीं दिया. अदालत ने राजस्थान सरकार से यह भी साफ तौर पर बताने को कहा है कि परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है या नहीं.

49 चयनित लोगों को पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार

कोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि अगर 49 चयनित लोगों को पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, तो सरकार भर्ती को वैध कैसे मान सकती है. राजस्थान सरकार अब याचिकाओं की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए इन्हें खारिज किए जाने की अपील कर रही है.

हालांकि, पिछले साल सरकारी अमले ने भर्ती को रद्द किए जाने की बात कही थी. कोर्ट में अभी सरकार का ही पक्ष रखा जा रहा है. सरकार की बहस पूरी होने के बाद याचिकाकर्ताओं के वकील अपनी दलीलें पेश करेंगे. 

ढाई घंटे तक मामले में सुनवाई हुई

हाईकोर्ट में मंगलवार को भी करीब ढाई घंटे तक मामले में सुनवाई हुई. अदालत इस मामले में इन दिनों डे टू डे बेसिस पर सुनवाई कर रही है. राज्य में साल 2021 में सब इंस्पेक्टर के 859 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी.

भर्ती में शामिल होने के लिए करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. पेपर लीक और फर्जीवाडे समेत कई गंभीर आरोप लगे थे. इस मामले में अब तक 50 के करीब ट्रेनी थानेदारों के साथ सौ से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget