एक्सप्लोरर

Rajasthan School Holidays: शीतलहर की वजह से जयपुर के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Rajasthan News: जोधपुर के जिला कलेक्टर ने अत्यधिक शीतलहर के मद्देनज़र स्कूलों के खुलने के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है. अब वहां के स्कूल प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे.

जयपुर: राजस्थान में लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है. गुरुवार को शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है. निदेशक गौरव अग्रवाल के हस्ताक्षर के जारी आदेश में कहा गया है कि इसके लिए जिला कलेक्टर अपने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्णय ले सकते हैं. इसके बाद से जयपुर के जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है.

पहले सात जनवरी तक के लिए बंद थे स्कूल 

उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को शीतकालीन अवकाश समाप्त हो रहा था. इसे दो दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है. शीतलहर के मद्देनजर स्कूल 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया था. अब कलेक्टर के आदेश के बाद राजधानी जयपुर के स्कूल  16 जनवरी को खुलेंगे, क्योंकि 15 जनवरी को रविवार है. इससे पहले जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने सात जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी किया था.
Rajasthan School Holidays: शीतलहर की वजह से जयपुर के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जोधपुर में स्कूलों का समय बदला

वहीं जोधपुर के जिला कलेक्टर ने स्कूलों के खुलने के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है. अत्यधिक शीतलहर के मद्देनज़र स्कूलों के संचालन का समय बदला,जोधपुर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए समस्त राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों के संचालन का समय 15 जनवरी तक परिवर्तित कर दिया गया है. जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी 15 जनवरी तक जोधपुर जिले में प्राथमिक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक  रहेगा, जबकि अन्य कक्षाओं के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक कर दिया गया है. 

शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त
राजस्थान में शीत लहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. सर्दी के कारण प्रदेश जमने की कगार पर पहुंच गया है. गलन और ठिठुरन से लोगों की दूरी छुट्टी हुई है कोहरा और गलन की जुगलबंदी के कारण कड़ाके की सर्दी एहसास देखने को मिल रही है. जोबनेर चूरु माउंट आबू सहित कई जगह बर्फ जम गई है. वहीं किसानों की फसलों पर ओस की बूंदे जम गई है.

ये भी पढ़ें

Sammed Shikhar Ji: सम्मेद शिखरजी के लिए जैन मुनी ने त्यागे प्राण, जयपुर के मंदिर में कर रहे थे आमरण अनशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget