एक्सप्लोरर

Rajasthan Rural Olympic: राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक का उत्साह चरम पर, 30 लाख खिलाड़ियों के लिए 2 लाख से ज्यादा टीमें तैयार

बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है.

Rural Olympic In Rajasthan: राजस्थान में पहली बार गांव-देहात की खेल प्रतिभाओं को खोजकर आगे लाने के लिए अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government) राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Rajiv Gandhi Rural Olympic Games) का आयोजन करेगी. ग्रामीण क्षेत्र में सभी आयु वर्ग के करीब 30 लाख महिला और पुरूष इन खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इनके लिए 2 लाख से ज्यादा टीमें बनाई है. ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेलों के आयोजन में करीब 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे. सरकार का उद्देश्य इन खेलों के जरिए ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आमजन में खेल भावना को बढ़ावा देना है.

जयपुर में 70 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम
जयपुर जिला खेल अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जिले में 27 हजार 721 कबड्डी, 3 हजार 763 शूटिंग वॉलीबॉल, 27 हजार 68 टेनिस बॉल क्रिकेट, 3 हजार 399 खो-खो, 5 हजार 234 वॉलीबॉल, 2 हजार 900 हॉकी के लिए खिलाड़ियों सहित 70 हजार 85 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया है. कबड्डी के लिए 2 हजार 265, शूटिंग वॉलीबॉल के लिए 311, टेनिस बॉल के लिए 1885, खो-खो के लिए 186, वॉलीबॉल के लिए 474 एवं हॉकी के लिए 105 टीमों का गठन कर कुल 5 हजार 226 टीमों का गठन किया है.

चित्तौड़गढ़ में कबड्डी का क्रेज
चित्तौड़गढ जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि जिले में 11 पंचायत समितियों की 299 ग्राम पंचायतों के 1766 गांवों की 5046 टीमें भाग लेंगी. जिले में 65 हजार 194 लोगों ने खेलों में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है. खिलाड़ियों में कबड्डी को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज दिख रहा है. जिले के 26 हजार 230 लोगों ने कबड्डी खेलने में रूचि दिखाई है. टेनिस बॉल क्रिकेट में 16 हजार 804, खो-खो में 11 हजार 357, वॉलीबॉल के लिए 6 हजार 667, हॉकी के लिए 2 हजार 351 और शूटिंग और वॉलीबॉल में 1 हजार 785 लोगों ने पंजीकरण करवाया है. सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ओलंपिक के लिए पूर्वाभ्यास मैच शुरू हो चुके हैं, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. स्थानीय स्तर पर लोक गीतों, नुक्कड़ नाटक और चौपालों में ग्रामीण ओलंपिक की बड़ी चर्चा है.

बाड़मेर में खेलेंगे 97 हजार खिलाड़ी
बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है. इस खेल महोत्सव में जिले की 7 हजार 300 टीमों के 97 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे. खेलों के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.

भरतपुर में 50 हजार से अधिक पंजीयन
भरतपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जिले के 50 हजार 800 से अधिक खिलाड़ियों ने खेलों के लिए पंजीयन कराया है. इन खेलों के माध्यम से समाज में खेलों का वातावरण तैयार करने के साथ ही सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा. साथ ही जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा.

जोधपुर में खेलेंगी 3063 टीमें
जोधपुर जिले में भी राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर उत्साह का माहौल है. जिला परिषद सीईओ अभिषेक सुराणा ने बताया कि 'खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थान' ध्येय के साथ आयोजित इन खेलों में जोधपुर जिले की 3063 से अधिक टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षा विभाग ने पंचायत स्तर पर शारीरिक शिक्षकों और निर्णायकों की ड्यूटी लगाई है.

भीलवाड़ा में 12 हजार टीमों में मुकाबला
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले में एक लाख 23 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे. करीब 12 हजार टीमों के बीच मुकाबला होगा. ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर गांवों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह देखा जा रहा है.

दौसा के 286 गांवों में 60 हजार पंजीयन
दौसा के अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि जिले में करीब 60 हजार लोगों ने खेलों के लिए पंजीयन करवाया है. 286 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ी पूर्वाभ्यास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Rajasthan Student Union Election: छात्रसंघ चुनाव में अयोग्य घोषित होते ही कर ली सगाई, अब मंगेतर को बनाया प्रत्याशी

Bharatpur News: छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी का था आज अंतिम दिन, भरतपुर के सबसे बड़े कॉलेज में NSUI को नहीं मिला प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget