एक्सप्लोरर

Rajasthan में लहलहा रही है लाल भिंडी की फसल, एक किलो का दाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप  

Rajasthan News: उन्नत खेती से किसान एक ही सीजन में मालामाल हो सकते हैं. एक किलोग्राम लाल भिंडी (Red Lady Finger) की कीमत 400 से 500 रुपये तक हो सकती है. 

Rajasthan Red Lady Finger: राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले के धोरों पर इस बार लाल भिंडी तैयार हो रही है. काशी लालिमा के नाम से पहचानी जाने वाली लाल भिंडी (Red Lady Finger) यूरोपियन देशों में होती है. नोखा के किसान (Farmer) कैलाश लूणावत ने अपने खेत में लाल भिंडी के 250 पौधे लगा रखे हैं. डेढ़ महीने बाद भिंडी उगने लगी है. छह महीने तक फसल होती रहेगी. लूणावत ने नेशनल सीड कार्पोरेशन से लाल भिंडी के बीज ऑनलाइन मंगवाए थे. लाल भिंडी में एंटी ऑक्सीडेंट होता है और इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मिलता है. कृषि विभाग के उपनिदेशक कैलाश चंद्र बताते हैं कि लाल भिंडी डायबिटीज और हार्ट की बीमारी में फायदेमंद होती है. कैलाश का खेत देखकर लोग चौंक रहे हैं और जानकारी भी ले रहे हैं. कुछ और किसानों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है.
 
मालामाल हो सकते हैं किसान 
किसान कैलाश लूणावत का कहना है कि उन्नत खेती से किसान एक ही सीजन में मालामाल हो सकते हैं. एक किलोग्राम लाल भिंडी की कीमत 400 से 500 रुपये तक हो सकती है. बाजार में हरी भिंडी तो सभी ने देखी है लेकिन लाल भिंडी बाजार में बमुश्मिल दिखती है. लाल भिंडी के प्रति लोगों में आकर्षण अधिक होता है, इस कारण अच्छी कीमत भी मिलती है. साथ ही सामान्य भिंडी के मुकाबले लाल भिंडी में एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.


Rajasthan में लहलहा रही है लाल भिंडी की फसल, एक किलो का दाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप  

Bikaner News: किन्नर समाज ने पेश की मिसाल, दो बच्चियों की शादी का खर्च उठा अपनी गुरू का वादा निभाया

नई फसलों की तरफ रुझान बढ़ाना चाहिए
बीकानेर के नोखा के 42 वर्षीय कैलाश लूणावत पेशे से किसान हैं और हमेशा अपनी किसानी को लेकर चर्चा में रहते हैं. नए-नए नवाचार करना इनको अच्छा लगता है. कैलाश नई फसल और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नए बीजों का रोपण कर लोगों में जागरूकता भी फैलाते हैं. इनका मानना है कि आमतौर से किसान जगलर फसल पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं जिससे उनकी लागत भी बढ़ रही है, मुनाफा भी कम हो रहा है. ऐसे में किसानों को अपने आप में बदलाव करना चाहिए और नई फसलों की तरफ अपना रुझान बढ़ाना चाहिए, इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: ट्विटर पर सीएम गहलोत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget