एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेलवे ने 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली 9500 पदों पर भर्ती, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए खुशियां बाटने के लिए रेलवे ने खोला दीपावली से पहले नौकरियों का पिटारा. जानिए कैसे और किस उम्र के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे.

Railway News: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के 9500 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स रेलवे सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसमें कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ये जरुरी डॉक्यूमेंट्स योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कॉन्स्टेबल पद के लिए 12 वीं पास और सहायक उपनिरीक्षक के पद के लिए ग्रेजुएट होना जरुरी है. वहीं रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 35 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. साथ ही इस भर्ती में उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा.

यहां भी है नौकरी का मौका
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार एसवीपीएनपीए में कई पद पर भर्ती की जाएगी. ये भर्ती अभियान आउटसोर्सिंग के आधार पर सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट (मिनिस्ट्रियल) आदि पद पर भर्ती करेगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2022 है.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पद के अनुसार प्रासंगिक विशेषज्ञता में इंटरमीडिएट, पीजी, डिप्लोमा, बीएससी, बीटेक या समकक्ष पाठ्यक्रम से पास होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित कार्यों में अनुभव भी होना चाहिए.

ऐसे करें अप्लाई
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.svpnpa.gov.in पर जाकर 28 अक्टूबर 2022 तक ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सम्बंधित दस्तावेजों के साथ सहायक निदेशक (स्था.आई), सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, शिवरामपल्ली, राघवेंद्र नगर, हैदराबाद, तेलंगाना 500052 के पते पर भेजना होगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget