एक्सप्लोरर

Rajasthan: सिरोही को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी, नई लाइनों के लिए सर्वें कार्य को मिली मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में मारवाड़ बागरा-सिरोही-स्वरूपगंज नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिरोही को रेल नेटवर्क से जोड़ने को ऐतिहासिक कदम बताया.

Sirohi News: राजस्थान में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. रेलवे द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए नई लाइन, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण के कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं. नए क्षेत्रों को रेल के माध्यम से जोड़ने के लिए नई लाइनों के निर्माण के लिए सर्वें के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं.

राजस्थान में आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में रेल संपर्क को मजबूत बनाने की कड़ी में 9 जून 2025 को केंद्र सरकार द्वारा मारवाड़ बागरा (जालोर)-सिरोही-स्वरूपगंज (96 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृति प्रदान की गई. जालोर राजस्थान का महत्वपूर्ण शहर है जो समदड़ी-भीलड़ी-गांधीधाम रेल मार्ग पर स्थित है. सिरोही जिला मुख्यालय है और दिल्ली-अजमेर-आबूरोड़-अहमदाबाद के निकट स्थित है. 

क्या कहा रेलमंत्री ने

सिरोही जिला मुख्यालय को देश के रेल नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सिरोही को रेल से जोड़ना जरूरी है. यह एक लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है.

यह परियोजना राजस्थान के आदिवासी बहुल्य क्षेत्र सिरोही को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ते हुए प्रत्यक्ष व प्रभावी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी. इस लाइन के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्र के निवासियों का जीवन स्तर भी बहेतर होगा. क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक तरह के रोजगार के अवसरों का सृजन होगा. यात्रियों के लिए सुविधाजनक और तीव्र यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सुविधा में विस्तार होगा.
 
राजस्थान के प्रमुख शहरों के साथ-साथ अहमदाबाद, मुम्बई व दिल्ली जैसे बड़े शहरों के साथ रेल सम्पर्क की सुविधा प्रदान करेगी. सीमावर्ती क्षेत्रों से माल और यात्रियों के परिवहन के लिए यह रणनीतिक लिंक साबित होगी. आर्थिक, व्यापारिक व औद्योगिक लाभ संगमरमर, ग्रेनाइट, सीमेंट, खाद्यान्न व उर्वरक और अन्य व्यापारिक वस्तुओं का कुशल  परिवहन करने में सहायक होगी.

यह होगा फायदा

क्षेत्र के औद्योगिक केंद्रों और मंडियों से सीधा संपर्क, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी. कृषि व खनन आधारित उद्योगों को लाभ मिलेगा. सिरोही में स्थित सीमेंट उद्योगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा. समदड़ी और सीमावर्ती शहर मुनाबाव जैसे स्थानों से आने वाले यातायात को पश्चिमी डीएफसी मार्ग से बेहतर संपर्क मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: महापंचायत में बड़ा फैसला, राजस्थान का जाट समाज करेगा आंदोलन, जानें क्या-क्या हैं मांगे?

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget