एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे का अभियान, सितंबर महीने में 76 लोगों को सकुशल सुपुर्द किया

Rajasthan: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष अभियान चलाकर 76 महिलाओं और बच्चों को परिजनों तक पहुंचाया. 5 यात्री को व्हील चेयर की सुविधा और 12 बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई.

Rajasthan Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) प्रशासन द्वारा रेल सम्पत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं. इसमें सितंबर माह में 76 महिलाओं/बच्चों को परिजनों/एनजीओ/पुलिस तक पहुंचा कर सकुशल सुपुर्द किया गया. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाया गया.

इसमें रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए. इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्री मित्र बूथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों को वांछित जानकारी उपलब्ध करा रहा है. सितंबर माह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 29 यात्रियों को यात्री मित्र बूथ के माध्यम से सहायता प्रदान की गई. 05 यात्री को व्हील चेयर की सुविधा और 12 बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई. 

रेल संपत्ति अधिनियम के तहत लगाया जुर्माना

रेल अधिनियम के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सितंबर माह के दौरान अभियान चलाकर रेल संपत्ति अधिनियम के तहत कुल 13 मामलों में 37 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था. इन पर रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गए. बरामद सम्पत्ति का मूल्य 4 लाख 02 हजार 746 रुपये है. इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 1899 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 3 लाख 16 हजार 575 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई. साथ ही रेल परिसर में धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों पर अभियान चलाकर कुल 270 व्यक्तियों के विरुद्ध तम्बाकू एक्ट के तहत 54 हजार रुपया जुर्माना के रूप में वसूल की गई.

चैन पुलिंग करने वालों पर लगाया जुर्माना

साथ ही समयबद्धता अभियान के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सितंबर 2022 के दौरान 227 मामले दर्ज किये गए. 196 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज कर 51 हजार 100 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई. एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के माध्यम से आपराधिक मामले में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 25.08.22 में 02 अज्ञात आरोपियों को पकड़ा गया. इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल अजमेर टॉस्क टीम द्वारा चोरी के 10 और रेलवे सुरक्षा बल टॉस्क टीम जयपुर द्वारा 19 मामलें में आरोपियों को मौके पर पकड़कर जीआरपी जयपुर और अजमेर को सुपुर्द किया गया.

सितंबर 2022 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल/उपरे ने 596 अभियानों में वाणिज्य विभाग की सहायता से 29 हजार 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ 36 लाख 87 हजार 473 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की. इसके साथ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसरों में गंदगी फैलाने पर 140 व्यक्तियों को पकड़ गया. इन्हें रेल अधिनियम के तहत वाणिज्य विभाग/स्टेशन मास्टर के माध्यम से रसीद काट कर 21 हजार 500 रुपये रेल राजस्व में जमा करवाया गया.  

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशों में रेलवे यात्रियों की संरक्षित और सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है. इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24X7 हमेशा तत्पर है. यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचित करें.

Rajasthan Congress Crisis: गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर चर्चा में, इस बार सचिन पायलट को ऐसा क्या कह दिया?

Rajasthan News: BCCI उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव शुक्ला ने किया नामांकन, RCA चेयरमैन वैभव गहलोत बने प्रस्तावक

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget