एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exam: राजस्थान बोर्ड परीक्षा से पहले जारी किया गया 'प्रश्न बैंक', स्टूडेंट्स को मिलेगी तैयारी में मदद

Kota: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त ने बताया बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार प्रश्न बैंक प्रदेश के सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी के साथ-साथ प्रिंटेड फॉर्म में भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तैयार कराए गए प्रश्न बैंक का विमोचन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया. स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 'प्रश्न बैंक' के माध्यम से स्टूडेंट्स की परीक्षा की न केवल अच्छी तैयारी होगी, बल्कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से परीक्षा देते समय उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. स्टूडेंट प्रश्नों का उत्तर तैयार करते हुए बोर्ड परीक्षाओं का गहन अभ्यास कर सकेंगे. यह पहल सभी स्टूडेंट्स के लिए अच्छा और उपयोगी साबित होगा.

स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी के साथ मिलेंगे प्रिंटेड फॉर्म  
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश में पहली बार समेकित रूप से अलग-अलग जिलों के विषय विशेषज्ञों और सब्जेक्ट टीचर का ग्रुप तैयार किया गया. इसके बाद उनके बीच आपस बातचीत करके बड़े स्तर पर एक्सरसाइज के बाद यह प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त और राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार प्रश्न बैंक प्रदेश के सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी के साथ-साथ प्रिंटेड फॉर्म में भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

इन सबजेक्ट्स के बनाए गए प्रश्न बैंक
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर द्वारा राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी के लिए बनाए गए प्रश्न बैंकों में कक्षा-10 के स्टूडेंट्स के लिए पांच विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत के प्रैक्टिस सेट जारी किए गए हैं. इसी प्रकार कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए 13 विषयों हिन्दी, व्यावसायिक अध्ययन, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनैतिक विज्ञान, हिन्दी साहित्य, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल और अंग्रेजी के प्रश्न बैंक बनाए गए है.   

रटने से विकसित नहीं हो पाती थी समझ
पहले बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स द्वारा पास बुक के माध्यम से रटन अध्ययन (उत्तर को रटने की आदत) किया जाता था. इससे उनमें विषय की समझ विकसित नहीं हो पा रही थी. इसे देखते हुए इस बार स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर प्रश्न बैंकों के माध्यम से स्टूडेंट्स को परीक्षा तैयारी का विकल्प उपलब्ध कराया गया है. प्रश्न बैंक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी ब्लू प्रिंट के आधार पर हर पाठ से प्रश्नों को शामिल किया गया है.
  
शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स खुद तैयार करेंगे उत्तर
प्रश्न बैंकों में अभ्यास काम के लिए केवल प्रश्नों का ही समावेश ही किया गया है. बोर्ड परीक्षा से पहले शेष बचे दिनों में इन प्रश्न बैंकों के माध्यम से स्टूडेंट्स शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहायता से पाठ्य पुस्तकों में से उत्तर खुद तैयार करेंगे. यह पैटर्न स्टूडेंट्स में विषय की ठोस समझ विकसित करने के बाद मौलिक प्रकार से अपना जवाब देने की क्षमता और कौशल को बढ़ावा देगा.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget