एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट ने 13 साल की उम्र में कांपते हुए दिया था पहला भाषण, पढ़ें बचपन का यह रोचक किस्सा

हिम्मत करके मैंने यही बोला कि आप सब मिलकर मेरी मां को जिताओ. हम सब मिलकर आपकी सेवा करेंगे.

Rajasthan Politics: राजस्थान (Rajasthan) की सियासत में कांग्रेस (Congress) नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) की उम्र भले ही अन्य दिग्गज नेताओं से कम हो लेकिन उनका राजनीतिक अनुभव सालों पुराना है.  उन्होंने बाल्यकाल से ही अपने माता-पिता के साथ सियासी जगत में कदम बढ़ा दिए थे. सचिन आज अपनी पैतृक सियासी विरासत को बखूबी अंदाज में संभाल रहे हैं. पिता राजेश पायलट (Rajesh Pilot) और मां रमा पायलट (Rama Pilot) से मिले बड़े सियासी अनुभव से ही पायलट राजस्थान की राजनीति में ऊंची उड़ान भर पाए हैं.

33 साल पहले दिया था पहला भाषण
जयपुर (Jaipur) के महाराज कॉलेज (Maharaja College) में युवाओं के बीच सचिन पायलट ने अपनी स्कूल लाइफ का जिक्र करते हुए राजनीतिक अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि "मैंने पहली बार 1990 में भाषण दिया था. उस वक्त मेरी मां हिंडौली बूंदी से चुनाव लड़ रहीं थी. सर्दियों के दिन थे, उस वक्त मैं 13 साल का था, उन दिनों नई-नई जिप्सी आई थी, मैं ठंड के वक्त गाड़ी में बैठा हुआ था. उस समय मेरी मां भाषण देने गई थी. वहां की सरपंच को पता लगा कि रमा पायलट जी का बेटा गाड़ी में बैठा है. उन्होंने आवाज देकर मुझे मंच पर बुला लिया. मैं चुपचाप जाकर मंच पर बैठ गया."

'भाषण देकर स्कूल भाग गया'
पायलट ने बताया, "उस चुनावी सभा में सरपंच ने मेरी मां को बुलाने से पहले मेरा नाम लिया और कहा कि अब सचिन जी आपको दो बात बोलेंगे. मेरे हाथ में माइक भी पकड़ा दिया. मैं पहली बार स्कूल से छुट्टी लेकर गया था. मैंने सोचा मां का चुनाव प्रचार देखकर आते हैं कि क्या हो रहा है. मंच पर मेरे हाथ में माइक था, सामने बैठे लोग मेरा मुंह देख रहे थे. मैंने डेढ या दो मिनट भाषण दिया. मेरे दोनों पैर कांप रहे थे, हाथ कांप रहे थे, सोच रहा था मैं क्या बोलूं. हिम्मत करके मैंने यही बोला कि आप सब मिलकर मेरी मां को जिताओ. हम सब मिलकर आपकी सेवा करेंगे. इसके बाद मैंने माइक वहीं पटका और यह कहकर भागा कि मैं जा रहा हूं पढ़ने के लिए."

सियासी अनुभव पर सवाल उठाने वालाें को जवाब
सूबे की सियासत में सचिन पायलट को सीएम बनाने की चर्चाएं हैं. सचिन खुद भी सीएम बनने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. सीएम पद को लेकर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट के बीच टकराव भी है. दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोपों के तीर चला रहे हैं. दोनों नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस में बिखराव होता दिख रहा है. सीएम गहलोत व अन्य नेता सचिन के सियासी अनुभव पर सवाल उठाते रहे हैं. गहलोत ने अनुभव में कमी बताते हुए सचिन को कई बार टारगेट किया है. यही वजह है कि सचिन अब सार्वजनिक मंच पर अपना अनुभव बताते हुए विरोधियों को जवाब दे रहे हैं. सचिन बता रहे हैं कि वे 13 साल की उम्र से ही राजनीति कर रहे हैं और उन्हें सियासत का लंबा अनुभव है.

ये भी पढ़ें:- 'चुनाव आते ही हम एक दूसरे का विरोध करते हैं, गाली-गलौज करना, कठोर शब्द बोलना बहुत आसान है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget