एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: केसी वेणुगोपाल की चेतावनी, 'गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में हटा दूंगा', कांग्रेस MLA ने उनके सामने ही कही यह बात

Rajasthan: केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने का दावा किया है. वहीं वेणुगोपाल ने कड़े लहजे में कहा कि यदि किसी मंत्री ने गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में उसे हटा दूंगा.

Rajasthan Politics: कांग्रेस (Congress) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने राजस्थान कांग्रेस और सरकार में सबकुछ ठीक होने का संदेश दे दिया है. उन्होंने सभी को एकजुट रहने और दिखने की बात भी कही है. इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी है, यदि किसी मंत्री ने गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में उसे हटा दूंगा. यह बयान यहां की सियासत और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या ऐसा हो पाएगा? क्योंकि इसके पहले भी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 48 घंटे में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मामले को सुलझाने की बात कही थी. जो हो न सका. अब फिर 48 की जगह 24 घंटे की चेतावनी ने एक बार फिर से नई बहस छेड़ दी है. जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा तक सभी में खुद अनुशासन दिखेगा, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बगवात तेज होगी.

वहीं 25 सितंबर के बाद से दो मंत्री ज्यादा मुखर होकर बोल रहे हैं. ये दोनों मंत्री कांग्रेस पार्टी में एक नया शिगूफा भी छेड़ देते हैं, जिससे यहां की सियासत में तूफान आने लगता है. इसी बात को लेकर इशारों में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रतापसिंह खाचरियावास और सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की के लिए संदेश भी दे दिया है. जबकि, उस बैठक में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा मौजूद नहीं थे. वेणुगोपाल ने कठोर होकर कहा कि यदि किसी मंत्री ने गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में उसे हटा दूंगा. उन्होंने नसीहत भी दे डाली और कहा, मंत्रियों को अपने विभागों की तरफ ध्यान देना चाहिए.
 
हरीश ने दिखाई 'बगावत'
बैठक के दौरान बाड़मेर के बायतु के विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि किसी के मन में कोई बात है तो वह कहेगा ही. इस पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, आपके मन में कुछ है बोलें दें. चौधरी ने कहा कि मेरे मन में बहुत कुछ है, लेकिन मैं यात्रा समाप्त होने के बाद बोलूंगा. वेणुगोपाल के लहजे को भांप कर चौधरी समेत अन्य नेताओं ने वहां चुप्पी बना ली. वेणुगोपाल ने निर्देश दिए कि सभी नेता पार्टी के अनुशासन में रहें, यदि किसी ने गड़बड़ की तो फिर वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें, लेकिन हरीश की ये बात कहीं-कहीं आने वाले दिनों में बगावत तेज होने का संकेत है.

यात्रा में सबकुछ दुरुस्त होगा
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर टेंट व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन के लिए कहा कि सबकुछ बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि नेताओं ने एकजुटता के साथ भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने और राहुल गांधी के उद्देश्य को पूर्ण के लिए तैयार हैं. भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के साथ ही साल 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाने के लिए सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संकल्पित हैं. वहीं केसी वेणुगोपाल ने सभी नेताओं को निर्देशित किया कि भारत जोड़ो यात्रा देश और समाज को जोड़ने के लिए है. साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के साथ ही समाज में फैल रहे वैमनस्य को समाप्त करने के लिए निकाली जा रही है.

इसे सफल बनाना सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि राजस्थान का दायित्व और बढ़ जाता है, क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश से सांसद होने के कारण राजस्थान में यात्रा अभूतपूर्व निकले और राजस्थान चरण पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ रहे इसका दायित्व निभाना है.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: 'जब राहुल गांधी ने कह दिया तो...', सचिन पायलट की मौजूदगी में ताजा विवाद पर बोले सीएम अशोक गहलोत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget