एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से राजस्थान की सियासी हलचल तेज, जानिए क्या कहा?

Rajasthan News: हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजों को लेकर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट किया है. जिसके बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई.

Rajasthan News: हिमाचल और गुजरात के चुनाव के नतीजे लगभग जारी हो गए हैं, जिसके अनुसार गुजरात में बीजेपी और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट किया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल के ऑब्जर्वर थे और हमारे अनुभवी नेता अशोक गहलोत  जी "गुजरात" के, आगे मुझे कुछ नहीं कहना.' इस बात की खूब चर्चा हो रही है." आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर बयान देते रहे हैं और इस बयान ने फिर से राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दिया है. वहीं जहां आचार्य राजस्थान में मचे सियासी 'कोल्ड वार' के हल की बात करते थे अब उन्होंने इशारों-इशारों में कुछ और कह दिया है. 

गुजरात और हिमाचल चुनाव पर दिया था बड़ा बयान 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 12 नवंबर को जयपुर में कहा था कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणाम से पहले ही राजस्थान में बदलाव हो जायगा. मगर अब तो परिणाम आ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि फैसला लेने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मन बना लिया है. फैसला लेना उन्हें ही है. कब डिक्लेयर होगा यह सब जल्द साफ़ हो जाएगा. राजस्थान की जनता के हितों और मन की बात को भी समझने का प्रयास जारी है. आचार्य ने यह भी बताया कि साल 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार कैसे बने इसके लिए भी अध्यक्ष से बातचीत और मंत्रणा करने की बात कही थी.

 

 

सीपी जोशी से 3 घंटे हुई थी बातचीत 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विधान सभा अध्यक्ष से जयपुर में 3 घंटे बातचीत की थी. उसके बाद यहां से जाते समय उन्होंने कहा था कि अलाकमान को इस मुलाकात की पूरी जानकारी दूंगा. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात को बेहतर बताया था. कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के लिए लगभग फैसला ले लिया है. बस सुनाना बाकी है. जल्द ही इस पर निर्णय सभी को सुनने को मिलेगा. तो क्या अब फिर एक बार उसी ओर आचार्य इशारा कर रहे हैं.

राजस्थान में चल रही है भारत जोड़ो यात्रा

उस दिन आचार्य ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए चर्चा हुई थी, लेकिन अब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही है. डॉ. सीपी जोशी से आचार्य की मुलाकात ने यहां के सियासी गलियारे में बैठकों का दौर शुरू कर दिया था. कृष्णम की मुलाकात के कई मायने निकाले गए थे और भी चर्चा है. आचार्य प्रमोद ने उस दिन कहा था कि प्रदेश का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है. पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, सभी उसे मानेंगे. फिर आज के सोशल मीडिया पर लिखी गई बात बहुत कुछ कह रही है.

Gujarat Election 2022: BJP को मिला प्रचंड बहुमत, जोधपुर में झूम उठे नेता-कार्यकर्ता, जमकर की आतिशबाजी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget