एक्सप्लोरर

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में सिपाही ने महिला कॉन्स्टेबल को मारी गोली, फिर की आत्महत्या की कोशिश

Chittorgarh Crime: चित्तौड़गढ़ में सोमवार देर शाम को जिले के बेगूं थाना इलाके में एक सिपाही ने पहले साथी महिला कॉन्स्टेबल को उसी के कमरे पर जाकर गोली मार दी और फिर आत्महत्या की कोशिश की.

Chittorgarh Latest News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार (9 दिसंबर) की शाम एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर एक महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और उनका इलाज किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि घटना बेगूं थाने के पास हुई और महिला कॉन्स्टेबल पूनम थाने के पास किराए के मकान में रहती हैं. उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल सियाराम उसके घर पहुंचा और सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी. गोली महिला के सीने में लगी और इसके कुछ देर बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

दोनों की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बताई गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाला आरोपी कॉन्स्टेबल सियाराम बूंदी का रहने वाला है और फिलहाल बेगूं थाने में तैनात था, जबकि महिला कॉन्स्टेबल पूनम दौसा जिले की रहने वाली है.

बेगूं एसएचओ रविन्द्र सिंह ने बताया सियाराम अभी बेगूं डीएसपी का गनमैन है. आम तौर पर ड्यूटी के बाद गन थाने में जमा कराकर घर जाता था, लेकिन सोमवार को वह रोल कॉल के बाद पिस्टल भी साथ ले गया. कुछ देर में ही उसने पूनम को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. गोली लगने से घायल दोनों कॉन्स्टेबल सियाराम और पूनम एक ही बैच 2023 के हैं. वे दोनों ही प्रोबेशन पीरियड में बेगूं में साथ हैं और अविवाहित हैं. एसएचओ ने दोनों के परिवार को भी सूचित करते हुए जानकारी मांगी है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान के RBM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद, डॉक्टर ने पेशेंट को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget