एक्सप्लोरर

Rajasthan Constable Exam: 28 अक्टूबर से शुरू होगा राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट, जारी हुआ एडमिट कार्ड

राजस्थान में शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप तौल परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी. परीक्षार्थियों को इसको लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए हैं.

Jaipur News: राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती (constable recruitment Exam) के 4588 पदों और गृह रक्षा विभाग के 141 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता और माप-तोल परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर से किया जा रहा है. इस परीक्षा के प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. सीआईडी सीबी जयपुर (Jaipur) की परीक्षा 28 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे और पुलिस दूरसंचार जयपुर की परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे से राजस्थान पुलिस अकादमी नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में होगी.
   
जिलों के हिसाब से तय किए गए सेंटर
उदयपुर जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक महाराणा भूपाल स्टेडियम पहाड़ी बस स्टैंड के पास चेतक सर्किल पर, झालावाड़ जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा 31 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे से और बारां जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को 5:30 बजे से रावतभाटा रोड शिवपुरा स्थित दूसरी बटालियन आरएसी के परेड ग्राउंड पर होगी. भीलवाड़ा जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे से गुलाब बाड़ी रोड अजमेर स्थित जीसी फर्स्ट सीआरपीएफ हरिश्चंद्र स्टेडियम में और जैसलमेर जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे से मंडोर रोड जोधपुर स्थित राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की जाएगी.

जोबनेर रोड कालवाड़ स्थित बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट में जयपुर ग्रामीण पुलिस की परीक्षा 28 अक्टूबर 5:30 बजे से, 11 वीं बटालियन आरएसी वजीराबाद दिल्ली की 28 से 30 अक्टूबर सुबह 5:00 बजे से, 29 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे से चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर, 10वीं बटालियन बीकानेर और हाडी रानी महिला बटालियन अजमेर की आयोजित की जाएगी. 30 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे से 12 वीं बटालियन आरएसी विकासपुरी दिल्ली और तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर और 31 अक्टूबर को आठवीं बटालियन आरएसी गाजीपुर दिल्ली की सुबह 4:00 बजे से और महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी आईआर प्रतापगढ़ की परीक्षा सुबह 5:00 बजे से आयोजित होगी.
     
निर्देशों का करना पड़ेगा पालन
विभाग ने अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 11 में वर्णित अनुसार मूल प्रमाण पत्रों और उनकी स्वप्रमाणित प्रति, राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य और फिटनेस प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा स्थल पर नियत तारीख और समय पर पहुंचने को कहा है. साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालन करने के बारे में भी बताया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान सरकार का दीपावली पर यात्रियों गिफ्ट! दिल्ली-जयपुर रूट पर लग्जरी बस का किराया घटाया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget