एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 5 साल से नाबालिग बेटियों का रेप कर रहा था पिता, हिडन कैमरे से सामने आई सच्चाई

Rajasthan: जयपुर में पुलिस ने एक शख्स को अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला ने डर के कारण शिकायत नहीं की थी, लेकिन NGO की मदद से सच्चाई सामने आई.

Rajasthan News: राजस्थान से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों का दिल दहल जाएगा. जयपुर में पुलिस ने नाबालिक बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिता की गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है वह अपनी मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म कई सालों से करता आ रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गुप्त कैमरे में रिकॉर्ड कराया बयान

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त कैमरे से लड़कियों और उनकी मां का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की. महिला ने समाज और पति के डर से मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया था. सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई.

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘'20 जून को एक महिला अपनी दो बेटियों के पेट में दर्द रहने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची. दोनों की हालत खराब थी. महिला ने डॉक्टर को बताया कि दोनों बच्चियां पेट दर्द और मानसिक तनाव की शिकायत कर रही थीं. डॉक्टर ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई.’’

पिता करता था रेप

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि 21 जून को बाल श्रम और बाल यौन हिंसा के खिलाफ काम करने वाली संस्था ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ को आसरा फाउंडेशन से सूचना मिली कि एक महिला अपनी बेटियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना के बारे में बताना चाहती है. कुमार के अनुसार इस पर संस्थान ने महिला से संपर्क किया और महिला और नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित जगह पर ले जाकर उनकी काउंसलिंग की गई. काउंसलिंग में पता चला कि नाबालिग लड़कियों के साथ उनके पिता ने ही दुष्कर्म किया है.

5 साल से कर रहा था नाबालिग बेटियों का रेप

उन्होंने कहा कि काउंसलिंग की वीडियोग्राफी गुप्त कैमरे से कराई, क्योंकि महिला ने मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया था. एनजीओ की रिपोर्ट और काउंसलिंग में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने खुद सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की. बयानों के बाद लड़कियों की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई. लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले पांच साल से अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था.

ये भी पढ़ें-

जयपुर में जलभराव से हाहाकार के बाद एक्शन में भजनलाल सरकार, दीया कुमारी बोलीं- '...तो बर्दाश्त नहीं करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget