एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर ओम माथुर का बड़ा दावा, बताया इसलिए होगी बीजेपी की बंपर जीत

केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर ने कहा है कि राजस्थान में बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने ये भी कहा है कि किसी भी चुनाव में पार्टी पूरी मेहनत से लड़ती है.

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर आज एक दिन के जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले देश के तीन राज्यों के चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. माथुर ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी पूर्ण बहुमत ही नहीं ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

ओम माथुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और नेता सभी हर चुनाव को चुनौती के रूप में देखते हैं. चाहे सरपंच का चुनाव हो विधायक का चुनाव हो या फिर सांसद का चुनाव हो, हमेशा चुनौती मानकर ही मैदान में उतरते हैं हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है. चुनाव के दौरान अमर्यादित भाषा के उपयोग को लेकर माथुर ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से आदर पूर्वक निवेदन करता हूं कि विरोधी पार्टी व नेताओं के खिलाफ कोई भी अमर्यादित सब का उपयोग नहीं करें. हम चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव में भाषा की मर्यादा बनाए रखें.

बीजेपी के सामने नहीं है चुनौती
राजस्थान के चुनाव को लेकर ओम माथुर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं है. राजस्थान में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तो एक कुर्सी से चिपक कर बैठना चाहता है वहीं दूसरा उसको उखाड़कर फेक कर कुर्सी पर बैठना चाहता है. प्रदेश की जनता इन दोनों के झगड़े से परेशान हो चुकी है. जनता के काम नहीं हो रहे हैं और जनता ठान कर बैठी है कि जल्द से जल्द चुनाव हो हम इस सरकार को बदलें कांग्रेस को घर वाले ही खाने वाले हैं."

राहुल गांधी को दी नसीहत
वहीं ओम माथुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि प्रजातंत्र में किसी भी दल को अधिकार है कि अपनी पार्टी के कार्यक्रम करे. मेरा राहुल गांधी से आग्रह है वह पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा करते फिर भारत जोड़ो यात्रा करते तो ठीक रहता. भारत तो सदियों से जुड़ा हुआ यह है उसको जोड़ने की जरूरत नहीं है. अब वह किस तरह से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं उनकी वो जानें.

राजस्थान चुनाव के मुद्दे
माथुर ने कहा, "देशभर में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकास कार्य किए गए हैं. साथ ही पीएम मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है. इसके साथ ही हम चुनाव में जाएंगे. वहीं राजस्थान में इसके साथ-साथ कांग्रेस का भ्रष्टाचार लॉ एंड ऑर्डर जिस प्रकार ऑक्सीजन पर चल रहा है. जिस पर से राजस्थान में विधायकों को खुली छूट दे रखी है, कोई विधायक ऐसा नहीं है जिसने लूट नहीं मचा रखी हो. इन मुद्दों के साथ अन्य मुद्दे पर भी स्थानीय नेता लगातार राज्य सरकार को घेर रहे हैं. आगामी दिनों में इन मुद्दों पर तेजी लाई जाएगी."

ये भी पढ़े

Rajasthan Politics: 'विधायक लाहोटी हमारे आदमी, डेप्यूटेशन पर बीजेपी में गए'- गहलोत के मंत्री धारीवाल का बयान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget