एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बच्चों के लिए गुड न्यूज़! अब राजस्थान के स्कूलों में हफ्ते में सिर्फ पांच दिन होगी पढ़ाई

राजस्थान के स्कूलों में हफ्ते में एक दिन नो बैग डे होगा. शनिवार को को बच्चों को स्कूलों में बैग लेकर नहीं आना होगा.

Rajasthan News: राजस्थान के स्कूलों में अब सिर्फ पांच दिन पढ़ाई होगी. छठे दिन खेलकूद व अन्य गतिविधियां होगी. दो साल पहले सीएम गहलोत ने स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे रहने की घोषणा की थी. शिक्षा विभाग ने इसे एकेडमिक ईयर 22-23 से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. यानी इस सत्र से बच्चे हफ्ते में संडे के अलावा एक दिन बिना बस्ते के स्कूल में आएंगे. 

शनिवार को होगा नो बैग डे
विभाग ने कैलेंडर में बाकायदा शनिवार को नौ बैग डे मनाने की पूरी रूपरेखा जारी की गई है. इसके अनुसार अब स्कूलों में सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार पांच दिन पढ़ाई होगी और शनिवार को कोई भी बच्चा स्कूल में बैग लेकर नहीं आएगा. इस दिन स्कूलों में सिर्फ खेलकूद गतिविधियां सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और उत्सव आदि मनाएं जाएंगे. बता दें कि देश के कई राज्यों में स्कूलों में नो बैग डे मनाया जाता है. उसी की तर्ज पर सीएम गहलोत ने भी राजस्थान में इस सत्र से  से नो बैग डे बनाने की योजना लागू कर दी है. 

हर शनिवार निर्धारित की गई गतिविधिया
शिक्षण सत्र 22-23 के शिक्षा विभाग के कैलेंडर में हर शनिवार की गतिविधियां निर्धारित कर दी गई हैं. स्कूलों में उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. महीने के पहले शनिवार को राजस्थान को अपने राज्य के बारे में जानकारी देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. तीसरे शनिवार को 'खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान' की थीम पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें सतोलिया, कबड्डी, कुश्ती जैसे स्थानीय खेल बच्चों को खिलाएं जाएंगे.

ये होंगे कार्यक्रम
वहीं हफ्ते के चौथे शनिवार को 'मैं वैज्ञानिक बनूंगा' की थीम पर विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. हफ्ते में पांचवें शनिवार हो तो उस दिन 'बाल सभा मेरे अपनों के साथ परिवार और परिजनों के साथ' व्यवहार और समय व्यतीत करने जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे.

कक्षा के नाम भी बदले
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने बताया कि नो बैग डे के दिन कक्षा समूह के नाम भी बदले गए है. जिसमें पहली-दूसरी के बच्चों के समूह को अंकुर नाम दिया गया है. तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों का समूह प्रवेश कहलाएगा. छठी से आठवीं तक विद्यार्थीयों के समूह को दिशा नाम से दिया गया है तो 9 वीं तथा 10 वीं के बच्चों का समूह क्षितिज कहलाएगा. ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का समूह उन्नति के नाम से पहचाना जाएगा. 

मनाई जाएंगी उत्सव और जयंती
शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निर्धारित गतिविधियों के अलावा संबंधित सप्ताह में आने वाले उत्सव और जयंतियां शनिवार को ही मनाई जाएंगी. यानी विभाग की मानें तो सोमवार से रविवार तक आने वाले उत्सव और जयंती उस दिन नहीं मनाकर केवल शनिवार को ही मनाई जाएगी. सोमवार से शुक्रवार तक केवल शिक्षण गतिविधि ही होगी. जबकि शनिवार को सभी तरह की शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें

Unemployment in Rajasthan: बेरोजगारी में देश में दूसरे नंबर पर आया राजस्थान, इतने फीसदी लोगों के पास नहीं है जॉब

Rajasthan Jobs: राजस्थान के हायर सेकेंडरी स्कूलों में जल्द होगी इतने पदों पर वाइस प्रिंसिपल की नियुक्ति, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget